{"_id":"5a7e1c714f1c1bb2208b83d0","slug":"tripura-clash-between-cpi-m-and-ipf-activists-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में CPI(M) और IPFT कार्यकर्ताओं में झड़प, आठ से ज्यादा घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा में CPI(M) और IPFT कार्यकर्ताओं में झड़प, आठ से ज्यादा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Updated Sat, 10 Feb 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के टाकारजला विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सत्तारूढ़ माकपा व इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रदीप दे ने बताया कि माकपा उम्मीदवार रमेंद्र देबबर्मा के टाकारजला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान आईपीएफटी के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पथराव किया और लाठियां भांजी। आईपीएफटी के हमले के बाद माकपाइयों ने भी जवाबी हमला किया।
विज्ञापन
इसमें दो पुलिसवालों समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस दौरान घायल पुलिसकर्मियों को देखने के लिए पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक केवी श्रीजेश अस्पताल गए।
विज्ञापन