{"_id":"5af5c7074f1c1bdb408b480a","slug":"tripura-chief-minister-biplab-deb-has-now-been-criticized-for-his-tagore-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर विपक्षियों के निशाने पर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब, सोशल मीडिया पर मचा बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिर विपक्षियों के निशाने पर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Updated Fri, 11 May 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार अजब बयानों के लिए विवादों में घिरे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव अब अपने एक और बयान के लिए आलोचना में घिर गए हैं। बिप्लब देब ने अंग्रेजों के विरोध में रवींद्रनाथ टैगोर के नोबेल पुरस्कार लौटा देने का दावा एक कार्यक्रम में किया था। विपक्ष ने इस गलत दावे के लिए उनकी अज्ञानता को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
महाभारत काल में इंटरनेट की मौजूदगी बताने से लेकर मिस वर्ल्ड के लिए 21 साल पहले भारतीय सुंदरी डायना के चयन पर सवालिया निशान लगा चुके त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इस बार रवींद्रनाथ टैगोर को मिले नोबेल पुरस्कार को लेकर गलत बयानी कर दी थी।
विज्ञापन
विपक्षियों ने की इस गलतबयानी के लिए बिप्लब देव की जमकर आलोचना
उन्होंने बुधवार को गोमाती जिले में टैगोर की जयंती पर श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए बंगाली भाषा में कहा था कि टैगोर ने अंग्रेजों का विरोध करते हुए अपना नोबेल पुरस्कार लौटा दिया था। लेकिन असलियत में मशहूर कवि, उपन्यासकार, नाटककार, चित्रकार, और दार्शनिक रहे टैगोर ने स्वीडिश अकादमी द्वारा दिए गए नोबल पुरस्कार को कभी नहीं लौटाया था।
विज्ञापन
त्रिपुरा के शाही परिवार के वारिस और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देवबर्मन ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के ऐसे बयान से बेहद दुखी हुए थे। उन्होंने कहा, टैगोर ने 1919 में पंजाब के जलियावालां बाग नरसंहार के विरोध में अपनी नाइटहुड की उपाधि वापस कर दी थी। मैंने अपने दादा जी की डायरी में ये लिखा पाया था। ये सही नहीं है कि हमारे मुख्यमंत्री इस तरह बोलें। इसका कोई मतलब नहीं है।
टीपीसीसी के अध्यक्ष बीराजीत सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता में शुक्रवार को कहा, हमें विदेशों से भी इस संबंध में फोन आ रहे हैं और लोग उनके कमेंट पर हंस रहे हैं। उन्होंने (बिप्लब देव) हमारे राज्य की छवि पर दाग लगा दिया है और हमें शर्मिंदा किया है। सीपीआई-एम के राज्य महासचिव बिजेन दार ने कहा, मैं इस बयान पर बस हंस सकता हूं।