फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Case registered against Rath Yatra organizers, seven people died after in contact with electric wire

Tripura: रथ यात्रा के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज, बिजली के तार की चपेट में आने से सात लोगों की हुई थी मौत

Thu, 29 Jun 2023 08:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Jun 2023 08:50 PM IST
सार

करंट लगने से दो बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 अन्य घायल भी हुए। घायलों को कुमारघाट, कैलाशहरंद और अगरतला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tripura: Case registered against Rath Yatra organizers, seven people died after in contact with electric wire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

त्रिपुरा के उनाकोटि जिले गुरुवार को उल्टा रथ यात्रा उत्सव के दौरान एक रथ के बिजली के तार के संपर्क में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से एक के परिवार ने रथ यात्रा का आयोजन करने वाले आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


कुमारघाट थाना प्रभारी शंकर साहा ने कहा, रथ यात्रा आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। करंट लगने से दो बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 अन्य घायल भी हुए। घायलों को कुमारघाट, कैलाशहरंद और अगरतला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात लोगों जीबी पंत अस्पताल में लाया गया, उनमें से तीन की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


हजारों की संख्या में लोग लोहे से बने रथ को खींच रहे थे। तभी यह 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आने से रथ के कुछ हिस्सें तुरंत आग की चपेट में आ गई, जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री लोगों का हालचाल लेने पहुंचे
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कुमारघाट में रथ यात्रा के दौरान बिजली गिरने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की, जिनका अगरतला के जीबीपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम ने ट्वीट किया कि आज अस्पताल में घायल व्यक्तियों से मुलाकात की, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत की और इलाज के बारे में जानकारी ली। मैं भगवान से घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 
नवीन पटनायक ने त्रिपुरा के सीएम से की बात
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को अपने त्रिपुरा समकक्ष माणिक साहा से बात की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के रथ के हाई-टेंशन तार की चपेट में आ जाने से सात लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, पटनायक ने कहा कि वह और ओडिशा के लोग दुख की इस घड़ी में त्रिपुरा के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed