{"_id":"677433070be9beb0d904382c","slug":"tripura-cabinet-approves-255-new-government-posts-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: 255 नए सरकारी पदों को मंजूरी, CM साहा बोले- त्रिपुरा सरकार नए साल में अवसर सृजन करने के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: 255 नए सरकारी पदों को मंजूरी, CM साहा बोले- त्रिपुरा सरकार नए साल में अवसर सृजन करने के लिए प्रतिबद्ध
Tue, 31 Dec 2024 11:38 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:38 PM IST
सार
त्रिपुरा कैबिनेट ने 255 नए सरकारी पदों को मंजूरी दी है। इनमें 70 पद सात जिलों में नए उपनिदेशक अभियोजन कार्यालयों के लिए होंगे। 185 विभिन्न श्रेणियों और 100 पद जूनियर ग्रेड स्टेनोग्राफर के लिए होंगे।
विज्ञापन
माणिक साहा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा कैबिनेट ने मंगलवार 255 नए सरकारी पदों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि इनमें से 70 पद नए उपनिदेशक अभियोजन कार्यालयों के लिए होंगे, जो सात जिलों में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि हमारी सरकार नए साल में नौकरी के इच्छु उम्मीदवारों के लिए नए अवसर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्रिपरिषद ने आज अच्छी संख्या में पद सृजित करने और अन्य रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
100 पद जूनियर ग्रेड स्टेनोग्राफर के भरे जाएंगे
उन्होंने बताया कि वित्त विभाग के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के 185 पद भी सृजित किए जाएंगे। इसके अलावा, मंत्रिपरिषद ने जूनियर ग्रेड स्टेनोग्राफर के 100 पद भरने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन