फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura BJP MLA Sudip Roy Barman and Asish Kumar Saha resign from Tripura Legislative Assembly and primary membership of BJP

त्रिपुरा में भाजपा को बड़ा झटका: कांग्रेस में शामिल हुए सुदीप बर्मन व आशीष साहा, एक दिन पहले छोड़ी थी पार्टी

Tue, 08 Feb 2022 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Feb 2022 09:46 AM IST
सार

त्रिपुरा में भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन व उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने विधानसभा व भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Tripura BJP MLA Sudip Roy Barman and  Asish Kumar Saha resign from Tripura Legislative Assembly and primary membership of BJP
भाजपा नेता सुदीप बर्मन व आशीष शाहा कांग्रेस में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक दिन पहले पार्टी व विधानसभा से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता सुदीप रॉय बर्मन अपने करीबी सहयोगी आशीष साहा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थिति राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। दरअसल, सुदीप रॉय बर्मन व आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा व भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दोनों इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। 

विज्ञापन


विधानसभा में 33 हुई भाजपा विधायकों की संख्या 
त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने सुदीप रॉय बर्मन व आशीष कुमार साहा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 33 हो गई है। जबकि, पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य में 36 सीटें जीती थीं। 
विज्ञापन


29 जनवरी को दिया था सरकार के विरोध में बयान 
इससे पहले 29 जनवरी को भाजपा के बागी विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा सरकार पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में लोकतंत्र नहीं है और यहां लोगों का दम घुट रहा है। साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा था कि वह अपने लोगों से पूछने के बाद ही अपने भविष्य पर फैसला करेंगे। त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की आवाज दबाने का लगाया आरोप
सुदीप रॉय त्रिपुरा सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राज्य में लोकतंत्र का कोई ठिकाना नहीं है क्योंकि लोकतांत्रिक ऑक्सीजन खत्म हो गई है। सुदीप ने राज्य में लोगों की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया।


विधायक के करीबी कर रहे राज्य के हिस्सों में दौरा
विधायक ने कहा कि उनके करीबी सहयोगी आशीष साहा और उनके कार्यकर्ता जिन्होंने माकपा को सत्ता से हटाने और भाजपा को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई थी, वे पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अब सरकार से पीड़ित लोगों की आवाज सुननी शुरू कर दी है। उन्होने दावा किया था कि लोग अब सरकार से तंग आ चुके हैं क्योंकि सरकार उनके हितों की पूर्ति नहीं कर पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed