फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guwahati Woman Allegedly Assaulted at Nightclub Manager Detained What Happened That Night

गुवाहाटी: नाइट क्लब में महिला से हैवानियत का आरोप, मैनेजर हिरासत में; क्या हुआ था उस रात, कहां तक पहुंची जांच?

Sat, 03 Oct 2026 09:48 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 03 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइट क्लब में महिला से मारपीट और कपड़े उतारने के आरोप ने सनसनी फैला दी है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पुलिस ने क्लब के मैनेजर को हिरासत में लिया है। कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है। महिला और बाउंसर के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। आखिर विवाद कैसे शुरू हुआ? महिला को चौथी मंजिल से नीचे क्यों ले जाया गया? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Guwahati Woman Allegedly Assaulted at Nightclub Manager Detained What Happened That Night
नाइट क्लब में महिला के कपड़े उतारने और पिटाई का आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने महिला के कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में महिला के साथ कथित बदसलूकी दिखाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आखिर नाइट क्लब में उस रात क्या हुआ था?
यह घटना शुक्रवार को द लोकल्स कैफे एंड लाउंज में हुई बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला को क्लब के अंदर कथित तौर पर धक्का देकर जमीन पर गिराया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। बाद में महिला को क्लब की चौथी मंजिल से नीचे की तरफ ले जाया गया। यह जगह क्लब के पार्किंग या बेसमेंट जैसी दिखाई दे रही थी। पुलिस अब इसी पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ रही है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक महिला जमीन पर बिना कपड़ों के दिखाई दे रही है। उसके आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में दो महिलाएं बाउंसर बताई जा रही हैं। दोनों महिला को कथित तौर पर लात मारती और पीटती दिखाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो में एक महिला पीड़िता की मदद करने की कोशिश करती दिखती है। इसके बाद एक वाहन सामने आ जाता है और दृश्य दिखाई देना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?

  • असम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ईस्ट डीसीपी तबु राम पेगू के अनुसार, नाइट क्लब के मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। क्लब के दूसरे कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस वीडियो फुटेज और उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।
  • पुलिस के सामने अभी कई सवाल हैं। महिला के साथ कथित मारपीट से पहले क्लब के अंदर क्या हुआ था। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। महिला को चौथी मंजिल से नीचे क्यों ले जाया गया। नीचे ले जाने के बाद उसके साथ क्या हुआ। पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है। महिला की पहचान भी अभी तक सार्वजनिक रूप से स्थापित नहीं हुई है।


क्या महिला और बाउंसर के बीच पहले विवाद हुआ था?

  • एक सुरक्षा गार्ड के हवाले से दावा सामने आया है कि महिला के पहनावे को लेकर एक महिला बाउंसर ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई। यह भी दावा किया गया है कि महिला ने बाउंसर पर बोतल से हमला किया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसी बात की जांच कर रही है कि विवाद की वास्तविक शुरुआत कैसे हुई थी।
  • मामले में पुलिस अब क्लब में मौजूद लोगों की भूमिका भी पता कर रही है। वीडियो में कई पुरुष और महिलाएं आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उस समय कौन-कौन लोग वहां मौजूद थे और किसने क्या किया। घटना के दौरान किसी ने महिला की मदद करने की कोशिश की थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

घटना से पहले और बाद में क्लब में क्या हुआ?
क्लब प्रबंधन की ओर से अभी इस मामले पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस आगे भी क्लब के कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने क्या देखा था। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed