फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru House Fire: Family Members Including Children Injured in LPG Leak, News in Hindi

कर्नाटक: बंगलूरू में सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, चार बच्चों समेत परिवार के छह लोग झुलसे; कैसे हुआ हादसा?

Sat, 03 Oct 2026 10:46 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 03 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

बंगलूरू के नयनदहल्ली में एलपीजी सिलिंडर लीक होने से किराये के मकान में आग लग गई। हादसे में चार बच्चों समेत परिवार के छह लोग झुलस गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Bengaluru House Fire: Family Members Including Children Injured in LPG Leak, News in Hindi
आग लगने की घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू के नयनदहल्ली इलाके में शनिवार सुबह एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद घर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे। हादसा विनायक लेआउट स्थित किराये के मकान में हुआ। परिवार मूल रूप से रायचूर का रहने वाला है और बंगलूरू में किराये के घर में रह रहा था।

विज्ञापन


चार बच्चों समेत छह लोग घायल
पुलिस ने घायलों की पहचान करिलिंगप्पा (40), उनकी पत्नी लक्ष्मम्मा (42), चैतरा (11), बसवा (9) और तीन वर्षीय जुड़वां बहनों गीता और गिरिजा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद अचानक आग भड़क गई और परिवार के सभी छह सदस्य इसकी चपेट में आ गए। आग में उन्हें झुलसने की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे की सूचना मिलने के बाद चंद्रा लेआउट पुलिस थाने के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि एलपीजी रिसाव किस वजह से हुआ और आग कैसे भड़की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed