फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura BJP MLA Arun Chandra Bhowmik Provoke to attack TMC in Talibani style

त्रिपुराः भाजपा विधायक अरूण चंद्र भौमिक के बिगड़े बोल, कहा- टीएमसी को तालिबानी शैली में जवाब देना होगा

Thu, 19 Aug 2021 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Aug 2021 10:18 PM IST
सार

बेलोनिया से भाजपा विधायक अरूण चंद्र भौमिक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा की बिप्लव कुमार देव नीत सरकार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। यह सब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर हो रहा है।

विज्ञापन
Tripura BJP MLA Arun Chandra Bhowmik Provoke to attack TMC in Talibani style
बेलोनिया से भाजपा विधायक अरूण चंद्र भौमिक - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में भाजपा सरकार के विधायक अरूण चंद्र भौमिक ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांगेस बिप्लब देव सरकार को जानबूझकर टारगेट कर रही है। अब अगर उनके नेता अगरतला हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं तो हमारे कार्यकर्ताओं को तालिबानी शैली में उनका मुकाबला करना चाहिए। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस की नजर त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी के मद्देनजर बंगल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत पार्टी नेता तृणमूल के लिए जनाधार तैयार करने राज्य का बार-बार दौरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे नाराज बेलोनिया से भाजपा विधायक अरूण चंद्र भौमिक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा की बिप्लव कुमार देव नीत सरकार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है, जो 25 साल के कम्युनिस्ट शासन को समाप्त करके सत्ता में आई। यह सब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर हो रहा है। भौमिक ने बुधवार को दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया टाऊन हॉल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल की गई नई केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के अभिनंदन समारोह के दौरान यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


इस पर तृणमूल नेता सुबल भौमिक ने भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के तृणमूल नेताओं को कल रात अगरतला में एक होटल में परेशान किया गया जहां वे ठहरे हुए हैं। यह घटना विधायक के भड़काऊ भाषण के बाद घटी। इस बीच प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि अरूण चंद्र भौमिक का बयान उनका अपना बयान है और पार्टी का उस बयान से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह उनकी जिम्मेदारी है। यह भाजपा की संस्कृति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed