{"_id":"638239731af3783f04672b86","slug":"tripura-bjp-ghare-ghare-campaign-start-from-27-november-government-show-his-report-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा भाजपा का 'घरे-घरे बीजेपी' अभियान 27 नवंबर से, लोगों को बताई जाएंगी उपलब्धियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा भाजपा का 'घरे-घरे बीजेपी' अभियान 27 नवंबर से, लोगों को बताई जाएंगी उपलब्धियां
Sat, 26 Nov 2022 09:36 PM IST
कुमार सम्भव जैन
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:36 PM IST
सार
राजीव भट्टाचार्य ने बताया कि रविवार सुबह सबसे पहले सभी मंडलों में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे और उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
त्रिपुरा भाजपा रविवार से शुरू करेगी घरे-घरे अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा रविवार (27 नवंबर) से सात दिवसीय 'घरे-घरे बीजेपी' अभियान शुरू करने जा रही है। इस दौरान सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी घर-घर लेकर जाया जाएगा और लोगों को बताया जाएगा कि सरकार ने किस तरह के विकास का कार्य किया। यह सात दिवसीय अभियान तीन दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में 60 विधानसभा क्षेत्रों में मंत्री, विधायक और केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। वे आज यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, रविवार सुबह सबसे पहले सभी मंडलों में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे और उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मानिक साहा ने कहा, हमने पिछले पांच वर्षों में कानून व्यवस्था को ठीक किया। हमने नशा के खिलाफ काम किया। हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया। ये सब कुछ लेकर हम जनता के बीच घरे-घरे बीजेपी अभियान में जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि हमें जनता फिर से मौका देगी। इस मौके पर प्रभारी डॉ. महेश शर्मा, चुनाव प्रभारी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य बिप्लव कुमार देब सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन