फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Assembly Speaker Rebati Mohan Das resigned from his post, appointed as the vice president of state unit of BJP

त्रिपुरा: रेबती मोहन दास ने विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त

Thu, 02 Sep 2021 08:43 PM IST
योगेश साहू एएनआई, अगरतला।
एएनआई, अगरतला। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Sep 2021 08:43 PM IST
सार

त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में रेबती मोहन दास के इस्तीफा देने के बाद भाजपा की त्रिपुरा इकाई की ओर से उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Tripura Assembly Speaker Rebati Mohan Das resigned from his post, appointed as the vice president of state unit of BJP
रेबती मोहन दास - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसके बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इस्तीफा देने के बाद प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से मुख्यमंत्री से अनुरोध कर रहा था कि मुझे पद से मुक्त किया जाए। क्योंकि मैं संगठन से जुड़ाव वाला व्यक्ति हूं। इसलिए मेरे लिए इस पद पर बने रहना कठिन होगा।

विज्ञापन


रेबती मोहन दास ने आगे कहा कि मेरे अनुरोध को मानते हुए या चाहे जैसे भी हो, मुझे इस पद से मुक्त कर दिया गया है, और इसके लिए मैं भाजपा और सीएम बिप्लब देब को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने विधायक या भाजपा पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, मैं अभी भी विधानसभा का एक सदस्य हूं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में रेबती मोहन दास के इस्तीफा देने के बाद भाजपा की त्रिपुरा इकाई की ओर से उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रेस वार्ता में मौजूद रहे प्रदेश इकाई के अध्यक्ष माणिक शाह ने इसका एलान किया। इस बीच, लोकसभा सांसद प्रतिमा भौमिक ने गुरुवार को भाजपा की त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष का पद छोड़ दिया। बता दें कि वह जुलाई में ही केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बनाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed