{"_id":"6130ea198ebc3ec7777a2db2","slug":"tripura-assembly-speaker-rebati-mohan-das-resigned-from-his-post-appointed-as-the-vice-president-of-state-unit-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: रेबती मोहन दास ने विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: रेबती मोहन दास ने विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त
Thu, 02 Sep 2021 08:43 PM IST
योगेश साहू
एएनआई, अगरतला।
एएनआई, अगरतला।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:43 PM IST
सार
त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में रेबती मोहन दास के इस्तीफा देने के बाद भाजपा की त्रिपुरा इकाई की ओर से उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
रेबती मोहन दास
- फोटो : ANI
विस्तार
त्रिपुरा में विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसके बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इस्तीफा देने के बाद प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से मुख्यमंत्री से अनुरोध कर रहा था कि मुझे पद से मुक्त किया जाए। क्योंकि मैं संगठन से जुड़ाव वाला व्यक्ति हूं। इसलिए मेरे लिए इस पद पर बने रहना कठिन होगा।
विज्ञापन
रेबती मोहन दास ने आगे कहा कि मेरे अनुरोध को मानते हुए या चाहे जैसे भी हो, मुझे इस पद से मुक्त कर दिया गया है, और इसके लिए मैं भाजपा और सीएम बिप्लब देब को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने विधायक या भाजपा पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, मैं अभी भी विधानसभा का एक सदस्य हूं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में रेबती मोहन दास के इस्तीफा देने के बाद भाजपा की त्रिपुरा इकाई की ओर से उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रेस वार्ता में मौजूद रहे प्रदेश इकाई के अध्यक्ष माणिक शाह ने इसका एलान किया। इस बीच, लोकसभा सांसद प्रतिमा भौमिक ने गुरुवार को भाजपा की त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष का पद छोड़ दिया। बता दें कि वह जुलाई में ही केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बनाई गई थीं।
विज्ञापन
Rebati Mohan Das appointed as the vice president of Tripura unit of BJP. He tendered his resignation as the Speaker of Tripura Assembly earlier today. pic.twitter.com/VceGZQx27Z
— ANI (@ANI) September 2, 2021