फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura assembly elections 2018: Voting on 59 seats will be held on 18 February

त्रिपुरा में चुनाव प्रचार थमा, 59 सीटों पर रविवार को होगा मतदान

Fri, 16 Feb 2018 06:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अगरतला
ब्यूरो/ अमर उजाला, अगरतला Updated Fri, 16 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Tripura assembly elections 2018: Voting on 59 seats will be held on 18 February
भाजपा-कांग्रेस

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव लिए चुनावी प्रचार शुक्रवार की शाम को थम गया। अब राज्य की 59 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान होगा। माकपा उम्मीदवार रमेंद्र देबबर्मा के निधन की वजह से चारीलाम सीट पर मतदान 12 मार्च को होगा। इस बार 23 महिलाओं सहित कुल 292 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन


चारीलाम सीट के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वाममोर्चा के गढ़ समझे जाने वाले त्रिपुरा में इस बार सत्तारूढ़ वाममोर्चा को भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है। कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार में इस बार भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस छोटे से पर्वतीय राज्य में अपने दो बार के दौरे में चार रैलियों को संबोधित करने के अलावा एक रोड शो भी कर चुके हैं। उनके अलावा पार्टी प्रमुख अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, शाहनवाज हुसैन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यहां भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इन तमाम नेताओं ने लोगों से वाममोर्चा सरकार को हटा कर भाजपा को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ तालमेल के तहत 51 सीटों पुर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। बाकी नौ सीटों पर आईपीएफटी चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई दूसरे नेताओं ने भी यहां चुनाव प्रचार किया।

बेरोजगारी, विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लड़ाई

Tripura assembly elections 2018: Voting on 59 seats will be held on 18 February
EVM
राज्य में बेरोजगारी, विकास और भ्रष्टाचार ही सबसे बड़े चुनावी मुद्दे के तौर पर उभरे हैं। भाजपा यहां भले ही जीत का दावा कर रही हो लेकिन मुख्यमंत्री माणिक सरकार समेत तमाम वामपंथी नेताओं को भरोसा है कि राज्य के लोग दोबारा वाममोर्चा को सत्ता सौंपेंगे।

हमेशा ऊंचा रहा है मतदान का औसत 
राज्य में मतदान का औसत हमेशा ऊंचा रहा है। साल 2013 के चुनावों में यहां 93 फीसदी मतदान हुआ था जबकि 2008 में 91 फसदी वोट पड़े थे। इस बार भी यह आंकड़ा इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। राज्य में करीब 24 लाख वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed