{"_id":"5a88b3c54f1c1b5e028b5dcd","slug":"tripura-assembly-election-2018-polling-for-59-seats-in-the-state-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाम गढ़ त्रिपुरा में 76 फीसदी मतदान, पिछले दो चुनावों से कम पड़े वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वाम गढ़ त्रिपुरा में 76 फीसदी मतदान, पिछले दो चुनावों से कम पड़े वोट
ब्यूरो/एजेंसी, अमर उजाला, अगरतला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
त्रिपुरा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाम मोर्चा का गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में इस बार बीते दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले में कम मतदान रिकॉर्ड किया गया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्य विधानसभा चुनाव में रविवार को 76 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि यह आंकड़ा 59 सीटों में से 41 सीटों पर हुए मतदान का है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने बताया कि मतदान का प्रतिशत और बढ़ सकता है, क्योंकि चार बजे मतदान के समाप्त होने के बाद भी पोलिंग बूथ के बाहर लंबी कतारें लगी थीं। नए नियमों के अनुसार, लाइन में लगे वोटरों को उनका मत डालने दिया जाता है।
विज्ञापन
राज्य में मतदान प्रतिशत हमेशा ऊंचा रहा है। साल 2013 के विधानसभा चुनावों में यहां 91.82 फीसदी मतदान हुआ था जबकि 2008 में 91 फीसदी वोट पड़े थे।
राज्य में करीब 24 लाख वोटर हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, राज्य भर में फैले 3,174 मतदान केंद्रों में सुबह मतदान की गति धीमी रही और पहले दो घंटे में महज 11 फीसदी वोट डाले गए। हालांकि इसके बाद मतदान केंद्रों के सामने कतारें लंबी होने लगीं। दोपहर एक बजे तक करीब 46 फीसदी वोट डाले जा चुके थे।
विज्ञापन
मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई। एक मतदान केंद्र के पास दो क्रूड बम बरामद हुए थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर दिया। रविवार को राज्य की 60 में से 59 सीटों के लिए संपन्न हुए।
इन सीटों के लिए 23 महिलाओं समेत 292 उम्मीदवार मैदान में थे। चारीलाम सीट पर माकपा उम्मीदवार रमेंद्र नाथ देबबर्मा के निधन की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया है। यहां 12 मार्च को वोट डाले जाएंगे।