फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Amit Shah flagged off BJP Rath Yatra said Our government ended terrorism Latest news Update

त्रिपुरा: भाजपा की रथ यात्रा को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, बोले- हमारी सरकार ने आतंकवाद खत्म किया

Thu, 05 Jan 2023 04:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

रथ यात्रा का समापन 8 दिन बाद 12 जनवरी को होगा। इसे भाजपा ने ‘जन विश्वास यात्रा’ का नाम दिया है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Tripura Amit Shah flagged off BJP Rath Yatra said Our government ended terrorism Latest news Update
अमित शाह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा के धर्मनगर में भाजपा की रथ यात्रा को गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। त्रिपुरा में इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। रथ यात्रा का समापन 8 दिन बाद 12 जनवरी को होगा। इसे भाजपा ने ‘जन विश्वास यात्रा’ का नाम दिया है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा की इस रथ यात्रा का समापन 12 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में होगा।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंकवाद का सफाया कर दिया है और पूर्वोत्तर राज्य में चहुंमुखी विकास किया है। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का अपार प्रेम और विश्वास स्पष्ट संकेत देता है कि भाजपा त्रिपुरा में फिर से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

Tripura Amit Shah flagged off BJP Rath Yatra said Our government ended terrorism Latest news Update
Amit Shah - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि हमने एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के साथ शांति वार्ता के जरिए आतंकवाद का अंत किया है और राज्य में आंतरिक रूप से विस्थापित ब्रू को फिर से बसाया है।  गृह मंत्री आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने के उद्देश्य से दो भाजपा रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाने के लिए त्रिपुरा में हैं।

शाह ने कहा कि त्रिपुरा, जो कभी मादक पदार्थों की तस्करी, हिंसा और बड़े पैमाने पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाता था, अब विकास, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, खेल में उपलब्धियों, बढ़ते निवेश और जैविक कृषि गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

Tripura Amit Shah flagged off BJP Rath Yatra said Our government ended terrorism Latest news Update
अमित शाह ने किया सभा को संबोधित - फोटो : Amar Ujala
जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये हरा-भरा क्षेत्र पर्यटकों को देशभर से लाने की क्षमता रखता है, लेकिन पहले यहां आधारभूत संरचना नहीं थी। भाजपा की सरकार ने विकास कर त्रिपुरा के पर्यटन को 11 गुना बढ़ाने की बात की है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कम्युनिस्ट सरकार द्वारा बना हिंसा का वातावरण खत्म हो गया है। कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा को ड्रग्स और नशे का अड्डा बनाकर रखा था। बांग्लादेश से घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोले थे। BJP ने घुसपैठ और ड्रग्स को रोका, युवाओं को रोजगार की ओर ले जाने का काम किया।
विज्ञापन

Tripura Amit Shah flagged off BJP Rath Yatra said Our government ended terrorism Latest news Update
अमित शाह - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ तब से कांग्रेसी इसको कार्ट में उलझा रहे थे। मोदी जी आए एक दिन सुबह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और मोदी जी ने उसी दिन राम मंदिर का भूमि पूजन पूरा कर मंदिर निर्माण शुरू कराया। 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed