फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   triple talaq bill move to harass Muslim men: Owaisi

तीन तलाक विधेयक मुस्लिम पुरुषों को प्रताड़ित करने की चाल: ओवैसी

Wed, 24 Jan 2018 02:28 AM IST
एजेंसी, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
एजेंसी, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) Updated Wed, 24 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
triple talaq bill move to harass Muslim men: Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि तीन तलाक विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ एक साजिश है और समुदाय के पुरुषों को दंडित करने की एक चाल है। हैदराबाद से लोकसभा सांसद ओवैशी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘पद्मावत’ फिल्म से जुड़े विवाद के मामले पर संसद की एक समिति ने विचार किया था लेकिन तीन तलाक के मुद्दे को लेकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार रात एक जनसभा में कहा कि तीन तलाक विधेयक मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक साजिश है। यह समुदाय की महिलाओं को सड़कों पर लाने और पुरुषों को जेल भेजने की एक चाल है। हालांकि उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को उन लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए जो तलाक के लिए तीन तलाक का सहारा लेते हैं। ओवैशी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए कुछ नहीं कर रहे लेकिन दूसरों द्वारा किए जाने वाले अच्छे काम का श्रेय लेने में हमेशा आगे रहते हैं।  
विज्ञापन

भाजपा चाहती है मुस्लिम मुक्त भारत

triple talaq bill move to harass Muslim men: Owaisi
असदउद्दीन ओवैसी
बता दें कि कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ को बकवास बताते हुए ओवैसी ने मुस्लिमों से कहा था कि फिल्म देखने न जाएं। ईश्वर ने आपको दो घंटे की फिल्म देखने के लिए नहीं बनाया है।

भाजपा मुस्लिम मुक्त भारत चाहती है लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वीडी सावरकर की विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है। ओवैसी ने कहा कि एमएस गोवलकर, केबी हेडगेवार और सावरकर हिंदुत्व विचारधारा के थे और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed