फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Triple Talaq Bill can be presented today in Parliament

ट्रिपल तलाक पर बोले संसदीय कार्य मंत्री- संसद में कल पेश होगा बिल

Thu, 21 Dec 2017 01:02 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Thu, 21 Dec 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Triple Talaq Bill can be presented today in Parliament
triple talaq
ट्र‌िपल तलाक मामले में कल संसद में बिल पेश हो सकता है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि तीन तलाक पर बिल को संसद में कल पेश किया जायेगा। आपको बता दें कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक को पिछले हफ्ते ही कैबिनेट में मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


पढ़ें- ट्रिपल तलाक पर प्रियंका और मायावती बताएं अपना रुख
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने इस बिल को पास कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों को इस मौके पर संसद में ही मौजूद रहने को भी कहा है। बता दें कि ट्र‌िपल तलाक विधेयक का मसौदा तैयार करने से पहले मुस्लिम संगठनों से राय नहीं ली गई थी। सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से पूछा गया था कि तीन तलाक पर मसौदा कानून तैयार करने से पहले सरकार ने मुस्लिम संगठनों से सलाह ली थी या नहीं। इस सवाल पर विधि राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी ने अपने लिखित जवाब में कहा कि नहीं। सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तुरंत तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) चलन में बना हुआ है, जिसके लिए कानून लाए जाने की आवश्यकता है। 

लैंगिक समानता का मसला मानवता से जुड़ा'

Triple Talaq Bill can be presented today in Parliament
वहीं संसद सत्र के दौरान अन्य सवालों के लिखित जबाव में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार का मानना है कि महिलाओं का सम्मान और लैंगिक समानता का मसला मानवता से जुड़ा है। इसका धर्म और विश्वास का कोई लेना देना नहीं है। सरकार का मानना है कि प्रस्तावित विधेयक महिलाओं के सम्मान, लैंगिक न्याय एवं समानता में मददगार साबित होगा।

केंद्रीय कानून मंत्री ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत एक साथ तीन तलाक पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं इसके बावजूद तीन तलाक के अब तक 66 मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीते 15 दिसंबर को ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक’ को मंजूरी दी थी। इस विधेयक में तलाक देने वाले पति के लिए तीन साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed