{"_id":"570fbf244f1c1b5d334a6ac0","slug":"trinamool-mps-questioned-by-conduct-committee-of-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा की आचरण समिति ने तृणमूल सांसदों से जवाब तलब किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा की आचरण समिति ने तृणमूल सांसदों से जवाब तलब किया
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा की आचरण समिति ने तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसदों से पिछले महीने सामने आए स्टिंग ऑपरेशन पर स्पष्टीकरण मांगा है। स्टिंग ऑपरेशन में यह सांसद कथित तौर पर पैसा लेते हुए दिखाए गए हैं।
यह वीडियो पिछले महीने सामने आए थे, जिनमें तृणमूल कांग्रेस के पांच लोकसभा सांसद सौगत राय, सुल्तान अहमद, सुवेन्दू अधिकारी, काकोली घोष दस्तिदार व प्रसून बनर्जी और एक राज्यसभा सांसद मुकुल राय कथित तौर पर एक फर्जी कंपनी के प्रतिनिधि से पैसा लेते दिखाई दे रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘मैंने इस नोटिस के बारे में सुना है। अभी मैं चुनाव प्रचार के कारण बाहर हूं और मुझे अभी तक नोटिस नहीं मिला है। जब मुझे मिलेगा तो देखेंगे।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा था कि तृणमूल सदस्यों पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप की जांच लोकसभा की आचरण समिति से करवाई जाएगी। उन्होंने कहा था कि यह एक गंभीर आरोप है जिससे ‘संसद की विश्वसनीयता’ प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता वाले पैनल ने तृणमूल सांसदों से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इससे पहले पैनल ने स्टिंग रिलीज करने वाले न्यूज पोर्टल नारद न्यूज से पूछा था कि उसे वीडियो कहां से मिले।