फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool MLA made his idol so that people will remember him after death

पश्चिम बंगाल: तृणमूल विधायक ने बनवाई अपनी मूर्ति ताकि मरने के बाद याद करें लोग

Sat, 14 Mar 2020 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Mar 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Trinamool MLA made his idol so that people will remember him after death
jayanr naskar - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक जयंत नस्कर ने अपने जीते जी ही अपनी दो मूर्तियां बनवा ली हैं। उन्हें अपनी हत्या का डर सता रहा है, इसलिए यह मूर्तियां जीवित रहते ही बनवा ली हैं। ताकि मरने के बाद लोग उनको याद रख सकें। हालांकि पार्टी के नेता ही इसके लिए दक्षिण 24-परगना जिले की गोसाबा सीट से विधायक जयंत की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


जयंत ने कोलकाता में मूर्तिकारों के मोहल्ले कुमारटोली के एक मूर्तिकार से तीन साल पहले फाइबर ग्लास व मिट्टी से अपनी दो आदमकद मूर्तियां बनवाने का करार किया था। जयंत बताते हैं कि कुछ साल पहले अलीपुर सेंट्रल जेल से चार अपराधी फरार हो गए थे। दोबारा पकड़े जाने के बाद उन लोगों ने कबूल किया था कि कुछ स्थानीय नेताओं ने उनको मेरी हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन


विधायक के मुताबिक, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने उन्हेें इस बात की जानकारी दी थी। उसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई। अब उनके साथ चौबीस घंटे 11 हथियारबंद पुलिस वाले तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद ही उन्होंने अपनी मूर्तियां बनवाने का फैसला किया ताकि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो लोग उनको याद रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस में ही उनके कई दुश्मन हैं। ऐसे लोग दूसरे दलों से तृणमूल में आए हैं। हालांकि वे मानते हैं कि मूर्तियां बनवाने की बात का खुलासा होने के बाद कुछ लोग उनकी खिल्ली भी उड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed