फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool Congress MLA calls protesting doctors butchers BJP shares video news in hindi

RG Kar Case: तृणमूल विधायक ने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को बताया कसाई, भाजपा ने वीडियो जारी कर साधा निशाना

Tue, 03 Sep 2024 12:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 03 Sep 2024 12:20 PM IST
सार

भाजपा ने अरुंधति मैत्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक मैडम ने केवल डॉक्टरों को कसाई नहीं कहा, बल्कि उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी पर ऊठने वाली उंगलियों को नीचे कैसे करना है उन्हें मालूम है। हालांकि, भाजपा के आरोपों के जवाब में लवली मैत्रा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

विज्ञापन
Trinamool Congress MLA calls protesting doctors butchers BJP shares video news in hindi
बंगाल में प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेड-अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की विधायक अरुंधति मैत्रा का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में टीएमसी विधायक ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को कसाई कह रही हैं। बता दें कि अरुंधति मैत्रा को लवली मैत्रा के नाम से जाना जाता है। भाजपा ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अरुंधति कहता हैं कि  उन्हें मालूम है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उठने वाली उंगलियों को नीचे कैसे करना है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए केया घोष ने कहा, "टीएमसी विधायक लवली मैत्रा अब डॉक्टरों की तुलना कसाई से कर रही हैं। भगवान न करें कि वह बीमार पड़े, तब क्या वह अपना इलाज करवाने इन कसाइयों के पास नहीं जाएंगी। इसके साथ ही क्या मैंने बताया कि उनके पति टीएमसी सरकार क तहत एक कार्यरत आईपीएस अधिकारी हैं?" बता दें कि इस दुष्कर्म और हत्या ममाले में पिछले तीन हफ्ते से भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों को कहा कसाई
भाजपा द्वारा जारी वीडियो में टीएमसी विधायक को यह कहते हुए सुना गया कि दिन पर दिन डॉक्टर कसाई बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "वे (डॉक्टर) प्रदर्शन के नाम पर क्या कर रहे हैं? गरीब से गरीब लोग जो ग्रामीण इलाकों से आते हैं, वे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। वे अभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा देखभाल की कमी से जूझ रहे हैं। उन्हें कोई इलाज नहीं मिल रहा है। क्या इनके पास इंसानियत है? क्या ये लोग मनुष्य हैं? डॉक्टर अब कसाई में बदल रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा डॉक्टरों से अपने काम पर लौटने के अनुरोध के बानजूद देशभर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। केया घोष ने लवली मैत्रा के संबोधन का एक हिस्सा प्रस्तुत करते हुए उनपर डॉक्टरों को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "विधायक मैडम ने केवल डॉक्टरों को कसाई नहीं कहा, बल्कि उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी पर ऊठने वाली उंगलियों को नीचे कैसे करना है उन्हें मालूम है।" हालांकि, भाजपा के आरोपों के जवाब में लवली मैत्रा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।


क्या है पूरा मामला? 
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed