{"_id":"5ee1713b805c5d270232c185","slug":"trinamool-congress-leader-shot-dead-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी के नेताओं पर ही साजिश का शक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी के नेताओं पर ही साजिश का शक
Thu, 11 Jun 2020 05:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आमिर अली खान है। आमिर को अज्ञात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारी जब वह बासंती इलाके में सुबह की सैर पर गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने मौके से भागते वक्त एक बम भी फेंका जिससे तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक हमला तृणमूल कांग्रेस के भीतर के गुटीय मतभेद के कारण हुआ है। दरअसल, टीएमसी के युवा मोर्चा और मुख्य पार्टी के बीच इलाके में नेतृत्व संभालने को लेकर रस्साकशी चल रही है। घटना के बाद कई स्थानीय लोगों ने युवा टीएमसी नेता के घर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से कई देशी बम बरामद किए हैं। हालांकि, स्थानीय तृणमूल नेताओं ने इस हत्या में संलिप्तता से इनकार किया और मतभेद के आरोप को खारिज कर दिया। इन लोगों ने विपक्षी दलों पर हमला करवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन