फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool Congress Leader murdered in Howrah of West Bengal

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तृणमूल नेता की हत्या, समर्थकों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

Tue, 29 Dec 2020 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Dec 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Trinamool Congress Leader murdered in Howrah of West Bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शालीमार इलाके में मंगलवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शनकर्ताओं ने एक घर और एक बाइक में आग भी लगा दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवा तृणमूल के कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मंगलवार की दोपहर शालीमार से बाइक से आ रहे थे। उनके साथ एक और व्यक्ति था। जब वह बी गार्डन थाना क्षेत्र के शालीमार गेट संख्या तीन के पास पहुंचे थे तभी बाइक सावर कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन



इसके बाद धर्मेंद्र सिंह को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सामने आते ही उनके कई समर्थक अस्पताल परिसर में जमा हो गए। उन्होंनें दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आस-पास की दुकानों और बसों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेदिनीपुर में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

उधर, भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हाल में पार्टी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में रोडशो के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। हालांकि पुलिस ने कहा कि लोगों के एक समूह और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई थी लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।

स्थानीय भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस हमले में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा, ‘हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ इस पर अधिकारी ने कहा, ‘तृणमूल को इसका परिणाम भुगतना होगा। मैं इसे हल्के में नहीं लूंगा।’ तृणमूल ने हालांकि दावा किया कि इसमें उसका कोई कार्यकर्ता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed