{"_id":"5d2209808ebc3e6cc57829ba","slug":"trinamool-congress-leader-body-rescued-hanging-from-tree-near-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी नेता का घर के पास पेड़ से लटकता शव बरामद, पिछले तीन महीनों में छठे पार्टी नेता की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी नेता का घर के पास पेड़ से लटकता शव बरामद, पिछले तीन महीनों में छठे पार्टी नेता की मौत
Sun, 07 Jul 2019 08:32 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल इलाके में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि धुलौड़ी ग्राम पंचायत के तहत तुलसीपुर गांव में शनिवार शाम को टीएमसी नेता का शव घर के पास ही एक पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन
डोमकल पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष निधु भूषण मंडल (45) बीते तीन महीनों के दौरान इलाके में विभिन्न वजहों से मरने वाले तृणमूल के छठे नेता हैं। डोमकल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंडल शुक्रवार शाम से ही लापता थे। मंडल के निजी अंगों पर मिले चोट के निशान से पुलिस उलझन में है। मंडल के परिजनों का दावा है कि उनकी हत्या की गई है, लेकिन पुलिस फिलहाल अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। मुर्शिदाबाद जिला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सौमिक हुसैन ने बताया कि फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है। निधु भूषण पार्टी का सक्रिय नेता था।
विज्ञापन