{"_id":"5a8a3c914f1c1b3c718b5a36","slug":"trinamool-congress-is-likely-to-nominate-jaya-bachchan-as-its-candidate-to-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC का दामन थाम सकती हैं जया बच्चन, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी भेजेंगी राज्यसभा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
TMC का दामन थाम सकती हैं जया बच्चन, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी भेजेंगी राज्यसभा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन को तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए नामांकित कर सकती है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली। आपको बता दें कि जया बच्चन का राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि जया बच्चन नामांकन के लिए सबसे प्रमुख नाम हैं। हालांकि आखिरी फैसला पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का होगा। आधिकारिक फैसला 18 मार्च को होगा। आपको बता दें कि अप्रैल में 58 सांसद रिटायर हो रहे हैं। 10 सीटें उत्तर प्रदेश से खाली हैं। जिन पर बीजेपी के आने की उम्मीद है, वहीं समाजवादी पार्टी से केवल एक सीट है।
विज्ञापन
तृणमूल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हमारी चार सीटें खाली होने वाली हैं, और इन सीटों के लिए कई लोग दावा कर रहे हैं। हालांकि इस बार दो नए सदस्य राज्यसभा में दिखाई देंगे। जया बच्चन की लोकप्रियता उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है। उनके पति अमिताभ बच्चन अक्सर बंगाल के दामाद के रूप में खुद को पेश करते हैं।
विज्ञापन