फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal woman in Gujarat stripped in village, paraded over extra marital affair

गुजरात: अवैध संबंध के आरोप में पति और ग्रामीणों ने आदिवासी महिला को पूरे गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया

Wed, 14 Jul 2021 10:33 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, दाहोद
पीटीआई, दाहोद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 10:33 PM IST
सार

धानपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक बी एम पटेल ने बताया कि इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यह घटना इस महीने के शुरुआत में हुई और मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
Tribal woman in Gujarat stripped in village, paraded over extra marital affair
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक)

विस्तार

गुजरात में दाहोद जिले के धानपुर तालुका के खजूरी गांव में एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप में 23 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके पति एवं गांव वालों ने सजा देते हुए कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


धानपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक बी एम पटेल ने बताया कि इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यह घटना इस महीने के शुरुआत में हुई और मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पटेल ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह जुलाई को आदिवासी बहुल धानपुर तालुका के खजूरी गांव में हुई थी। पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो में पीड़ित महिला का पति और अन्य लोग उसे घसीटते, पिटाई करते और निर्वस्त्र कर घुमाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में अधिकतर महिला के रिश्तेदार हैं और उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला को सजा के तौर पर उसके पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए भी मजबूर किया गया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो में कुछ महिलाएं पीड़िता को कपड़े से ढंकने का प्रयास करती दिख रही हैं, जिन्हें आरोपी हटाता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वीडियो में नजर आ रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed