फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal society demands action against woman for forcing PadmaShri awardee Kamala Pujari to dance in hospital

Odisha: पद्मश्री कमला पुजारी को अस्पताल में डांस कराने के मामले ने पकड़ा तूल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Sat, 03 Sep 2022 03:30 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 03:30 PM IST
सार


बीमार होने पर पद्मश्री पुरस्कार विजेता कमला पुजारी को कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छुट्टी के दौरान आईसीयू में उन्हें नचाने का एक वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के आने के बाद आदिवासी समाज में रोष है। 

विज्ञापन
Tribal society demands action against woman for forcing PadmaShri awardee Kamala Pujari to dance in hospital
अस्पताल में भर्ती पद्मश्री पुरस्कार विजेता और आदिवासी आइकन कमला पुजारी - फोटो : social media

विस्तार

पद्मश्री पुरस्कार विजेता और आदिवासी आइकन कमला पुजारी को कटक के एक अस्पताल में छुट्टी के दौरान डांस के लिए मजबूर करने का मामला तूल पकड़ रहा है। ओडिशा के एक अन्य आदिवासी समूह ने कथित तौर पर बीमार कमला पुजारी को नचाने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, महिला सामाजिक कार्यकर्ता बेहरा ने दावा किया था कि डांस कराने के पीछे उनका कोई बुरा इरादा नहीं था। वह पुजारी के आलस्य को दूर करना चाहती थीं।
विज्ञापन


आदिवासी समाज व अन्य लोगों की नाराजगी को देखते हुए एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए चिकित्सा विभाग के प्रमुख जयंत पांडा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। समिति में एससीबीएमसीएच के रजिस्ट्रार अविनाश राउत को भी शामिल गया हैं। ये अपनी रिपोर्ट अस्पताल अधीक्षक को सौंपेंगे।
विज्ञापन


जयंत पांडा ने बताया कि इस मामले में पहले ही डॉक्टरों, ड्यूटी पर तैनात नर्सों व अन्य के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सामाजिक कार्यकर्ता पुजारी के साथ जयपुर से थी। पांडा ने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को प्रवेश की अनुमति दी क्योंकि वह पुजारी के साथ आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परजा आदिवासी समुदाय के अलावा भूमिया जनजाति के लोगों ने भी पुजारी (72) को नाचने के लिए मजबूर करने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भूमिया आदिवासी समाज के नेता नरेंद्र कंडोलिया ने कहा कि शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जयपुर के सब कलेक्टर के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा, पद्मश्री कमला पुजारी सभी के लिए आदिवासियों का गौरव और प्रतीक हैं। आईसीयू में उन्हें नचाना दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। 

वीडियो वायरल में नचाती हुई नजर आई थी कमला पुजारी  
यह घटना तब सामने आई जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुजारी अस्पताल के आईसीयू में डांस करती नजर आईं। वायरल वीडियो में सामाजिक कार्यकर्ता ममता बेहरा भी उनके साथ डांस करती नजर आईं थीं। 

बीमार होने पर कराया गया था भर्ती
पुजारी को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद जयपुर में जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर 24 अगस्त को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमारी से उबरने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उधर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई थी।


जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मिला था पद्मश्री
पुजारी को 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और धान सहित विभिन्न फसलों के स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों को संरक्षित करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed