फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal rights activist Patal Kanya Jamatia of Tripura joins BJP

त्रिपुरा: आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता और टीपीएफ प्रमुख पाताल कन्या भाजपा में शामिल, कहा- मूल निवासियों के लिए काम करना चाहती हूं

Mon, 21 Mar 2022 12:54 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, अगरतला
एएनआई, अगरतला Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 12:54 AM IST
सार

पाताल कन्या जमातिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस राजनीतिक कदम के पीछे मुख्य कारण पहाड़ियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा, सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
Tribal rights activist Patal Kanya Jamatia of Tripura joins BJP
आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता पाताल कन्या भाजपा में शामिल - फोटो : ani

विस्तार

त्रिपुरा की प्रसिद्ध आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता और त्रिपुरा पीपुल्स फ्रंट (टीपीएफ) की प्रमुख पाताल कन्या जमातिया रविवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ अगरतला में एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, राज्य पार्टी अध्यक्ष डॉ माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पार्टी में नए लोगों का स्वागत किया। 

विज्ञापन


सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
टीपीएफ के सैकड़ों कार्यकर्ता भगवा दुपट्टा पहनकर भाजपा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की। जमातिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस राजनीतिक कदम के पीछे मुख्य कारण पहाड़ियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा, सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना है। त्रिपुरा पीपुल्स फ्रंट (टीपीएफ) प्रमुख पाताल कन्या जमातिया ने रविवार को भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि हम एकता चाहते हैं।
विज्ञापन


2014 में त्रिपुरा पीपुल्स फ्रंट का गठन किया गया था
स्वदेशी अधिकार आंदोलन को आवाज देने के लिए वर्ष 2014 में त्रिपुरा पीपुल्स फ्रंट का गठन किया गया था। टीपीएफ ने कुछ साल पहले अपनी राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत की और पिछले त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्रों स्वायत्त जिला परिषद चुनावों में तिप्राहा स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन (टीआईपीआरए) के साथ गठबंधन में उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। हालांकि टीआईपीआरए और टीपीएफ के बीच मतभेद बढ़ने पर गठबंधन टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिप्लब कुमार देब ने कार्यक्रम को संबोधित किया
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता और त्रिपुरा पीपुल्स फ्रंट (टीपीएफ)की अध्यक्ष पाताल कन्या जमातिया के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एकजुटता स्थापित करने में मदद की और अब वे संयुक्त रूप से क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य के मूल निवासियों के विकास के लिए 1,300 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। 


पाताल कन्या की राज्य की प्रगति के लिए सही पार्टी का चुनाव करने के लिए प्रशांसा करते हुए देब ने राज्य में भाजपा नेताओं से कहा कि वह टीपीएफ के सदस्यों को राज्य से बूथ स्तर की मौजूदा सभी समितियों में समायोजित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed