{"_id":"6373bffb90b2f77f260ff351","slug":"tribal-pride-day-celebrated-at-eastern-railway-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tribal Pride Day: पूर्वी रेलवे मुख्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, संघर्ष को याद किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tribal Pride Day: पूर्वी रेलवे मुख्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, संघर्ष को याद किया
Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
सार
पूर्व रेलवे के सभी मंडलों में भी जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्वी रेलवे इस दिवस को मनाने के लिए खास तौर पर तैयारी की थी। जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी रेलवे ने आज जनजातीय गौरव दिवस के रूप में देश के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। पूर्वी रेलवे के मुख्यालय फेयरली प्लेस में इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक डॉ. जयदीप गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि इस असवर पर विभागाध्यक्षों/पूर्वी रेलवे के प्रमुखों ने भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक डॉ. जयदीप गुप्ता ने ब्रिटिश शासक के खिलाफ धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
पूर्व रेलवे के सभी मंडलों में भी जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्वी रेलवे इस दिवस को मनाने के लिए खास तौर पर तैयारी की थी। जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान हर किसी ने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले भगवान बिरसा मुंडा को याद किया, श्रद्धांजलि अर्पित की और उनसे प्रेरणा ली।
विज्ञापन