{"_id":"5c394f78bdec2273521d9279","slug":"tribal-organisation-called-tripura-bandh-demands-resignation-of-viplav-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी संगठनों का त्रिपुरा बंद आज, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आदिवासी संगठनों का त्रिपुरा बंद आज, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
Sat, 12 Jan 2019 07:52 AM IST
Shani Mishra
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम त्रिपुरा जिले के माधवबाड़ी में पुलिस की ओर से बिना किसी उकसावे के हुई फायरिंग के विरोध में पांच आदिवासी राजनीतिक दलों ने शनिवार को त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद इलाके में बंद की अपील की है। राज्य का दो तिहाई हिस्सा उक्त परिषद के अधीन है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि बीते मंगलवार को नागरिकता विधेयक के विरोध में निकले जुलूस और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प में कम से कम सात लोग घायल हो गए थे। बंद की अपील करने वाले संगठनों ने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे और हिंसा में घायलों लोगों को 25 लाख का मुआवजा या सरकारी नौकरी देने और विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं के खिलाफ दायर मामले वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन