फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal leaders in Tripura BJP unsubscribe

त्रिपुरा में आदिवासी नेता ने भाजपा छोड़ी, वादे निभाने में नाकाम रहने का लगाया आरोप

Wed, 30 Jan 2019 05:58 PM IST
अमित मंडल भाषा, अगरतला
भाषा, अगरतला Published by: अमित मंडल Updated Wed, 30 Jan 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Tribal leaders in Tripura BJP unsubscribe
a
त्रिपुरा के आदिवासी नेता राजेश्वर देब बर्मा ने राज्य के मूल निवासियों के विकास के लिए विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में ‘‘नाकाम’’ रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नागरिकता (संशोधित) विधेयक 2016 को त्रिपुरा के मूल निवासियों के लिए खतरा बताते हुए इसे रद्द किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन


देब बर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब को मंगलवार को अपना इस्तीफा भेजा। देब इस समय राज्य से बाहर हैं।

देब बर्मा ने कहा, ‘‘मैं राज्य में भाजपा नीत राजग सरकार के प्रदर्शन से बहुत नाखुश हूं क्योंकि वह त्रिपुरा के मूल निवासियों को नजरअंदाज कर रही है। पार्टी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया गया।’’ 
विज्ञापन

 

इंडीजिनस नेश्नलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) से पूर्व विधायक देब बर्मा पिछले साल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed