फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal Environmentalist Gaach Dadu from Purulia For Padma Shri Environment Afforestation

Padma Shri: पश्चिम बंगाल के दुखु माझी को पद्म श्री पुरस्कार, बंजर भूमि को 5000 से अधिक पेड़ों से किया हरा भरा

Thu, 25 Jan 2024 10:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 10:41 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल स्थित सिंदरी गांव के पुरुलिया निवासी 78 वर्ष आदिवासी पर्यावरणविद् दुखु माझी (गाच दादू) को पद्म श्री देने का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Tribal Environmentalist Gaach Dadu from Purulia For Padma Shri Environment Afforestation
गाच दादू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल स्थित सिंदरी गांव के पुरुलिया निवासी 78 वर्ष आदिवासी पर्यावरणविद् दुखु माझी (गाच दादू) को पद्म श्री देने का एलान किया गया है। इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजने का एलान किया था।
विज्ञापन


कौन हैं दुखु माझी (गाच दादू)
पुरुलिया के आदिवासी पर्यावरणविद् दुखु माझी 'गाच दादू' को यह पुरस्कार बंजर भूमि को फिर से हरा भरा बनाने के लिए विशेष योगदान के लिए दिया गया है। गाच दादू ने बंजर भूमि में तकरीबन पांच हजार से अधिक बरगद, आम और ब्लैकबैरी के पेड़ लगाए हैं। जिससे क्षेत्र की बंजर भूमि फिर से हरी भरी हो गई है। हर दिन साइकिल पर मीलों दूर जाकर उन्होंने यह कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों को वृक्षारोपण के बारे में जागरूक किया। आर्थिक तंगी के कारण दुखु माझी अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर सके थे। 12 साल की उम्र से ही दुखु माझी (गाच दादू) पर्यावरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने लकड़ी की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाए और स्थानीय लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक किया।  गौरतलब है कि दुखु माझी को 'गाच दादू' के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed