फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trial of Coronavirus vaccine started, no initial side effects shown

हैदराबाद के बाद अब यहां कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू, नहीं दिखा कोई शुरुआती दुष्प्रभाव

Sat, 18 Jul 2020 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रोहतक Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Jul 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Trial of Coronavirus vaccine started, no initial side effects shown
प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद के बाद हरियाणा के रोहतक पीजीआई में भी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन बीबीवी-152’ का शुक्रवार से इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गया है। तीन वालंटियर को इसकी डोज दी गई। शुरुआती दौर में उनमें किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं दिखा। पीजीआई ने तीनों के पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोहतक से चार लोगों के सैंपल दिल्ली भेजे गए थे जिनमें से तीन को ट्रायल के योग्य पाया गया। भारत बायोटेक कंपनी की ओर से देश के 12 अस्पतालों में 1120 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण होना है। हालांकि अभी दो ही अस्पतालों में यह शुरू हो सका है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला से अनुमति के बाद अस्पतालों तक वैक्सीन की डोज पहुंचाई जा रही है। जल्द ही बाकी अस्पतालों में परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा आकलन
परीक्षण में यह देखा जाएगा कि वैक्सीन देने से कोई खतरा तो नहीं है और उसके दुष्प्रभाव क्या हैं। कोविड-19 के अलावा लिवर और फेफड़ों पर कैसा असर हो रहा है, यह भी जांच होगी। इसीलिए पहले चरण को सेफ्टी एंड स्क्रीनिंग कहा जाता है। आईसीएमआर ने उन्हीं संस्थानों को चुना है जहां क्लिीनिकल फार्माकॉलजी विंग है और मानव परीक्षण में अनुभवी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स हैं। ट्रायल की जानकारी आईसीएमआर को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed