फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tree Damage case: Forest officers sent notice to NBCC

वृक्षों की क्षति का मामला : वन अधिकारियों ने एनबीसीसी को नोटिस भेजा

Sat, 04 Aug 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tree Damage case: Forest officers sent notice to NBCC

दक्षिणी दिल्ली में केंद्रीय कॉलोनियों के पुनर्विकास के लिए पेड़ काटने के खिलाफ पर्यावरण के मुद्दे को लेकर पेड़ों को बचाने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर के अलावा कस्तूरबा नगर, नेरोजी नगर, नेताजी नगर, त्याग राज नगर और मोहम्मद पुर में पेड़ों को जो क्षति पहुंचाई गई थी उसको लेकर वृक्ष अधिकारी एवं उपवन संरक्षक (दक्षिणी) दिल्ली ने नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) को 6 अगस्त 2018 (सोमवार) को उपस्थित होने के लिए एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


साथ ही वृक्ष अधिकारी ने नेताजी नगर और त्यागराज नगर में होने वाले पेड़ों की हत्या पर अपने विचार भी दिए हैं। वन अधिकारियों की एक टीम ने उक्त क्षेत्रों का दौरा किया जिसमें उच्च न्यायालय और एनजीटी प्रवास आदेश का उल्लंघन पाया। वन अधिकारियों ने देखा कि पेड़ों को मलबे के नीचे दबा दिया गया था और निर्माण सामग्री के साथ भी अवरुद्ध भी किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने आवास और पर्यावरण मंत्रालय के साथ एनबीसीसी, सीपीडब्यूडी और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी को नोटिस भेजा था। हालांकि दक्षिणी दिल्ली में केंद्रीय कॉलोनियों के पुनर्विकास के लिए पेड़ काटने के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed