फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Treason case to be filed against Assam's Sribhumi district Congress for singing Bangladesh's national anthem

Assam: कांग्रेस की सभा में बांग्लादेशी राष्ट्रगान गाने पर सख्त असम सरकार, पुलिस ने देशद्रोह का मामला किया दर्ज

Wed, 29 Oct 2025 08:42 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Wed, 29 Oct 2025 08:42 PM IST
सार

Assam News: कांग्रेस की सभा में बांग्लादेशी राष्ट्रगान गाने के मामले पर सीएम हिमंत सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिसके निर्देश पुलिस को दे दिए हैं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Treason case to be filed against Assam's Sribhumi district Congress for singing Bangladesh's national anthem
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल की सभा में बांग्लादेश के राष्ट्रगान गाने के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद असम सरकार सख्त नजर आ रही है। इस मामले में असम के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने पर श्रीभूमि जिले की कांग्रेस के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (29 अक्तूबर) को कहा कि उन्होंने पुलिस को श्रीभूमि जिले के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पार्टी की एक बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद असम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भारत के लोगों और राष्ट्रगान का घोर अपमान-सरमा
कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रगान गाना विपक्षी पार्टी द्वारा बांग्लादेश के नेताओं के एक वर्ग के इस दावे का समर्थन है कि पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र पड़ोसी देश का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की बैठक की शुरुआत भारतीय राष्ट्रगान के बजाय बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने से हुई। यह भारत के लोगों और उसके राष्ट्रगान का घोर अपमान है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सेवा दल की सभा में गाया 'आमार सोनार बांग्ला', भड़की भाजपा बोली- वोटों के लिए देश को तोड़ रही कांग्रेस


कांग्रेस नेताओं ने गाया बांग्लादेश का राष्ट्रगान
सरमा ने कहा कि उन्होंने पुलिस को श्रीभूमि जिला कांग्रेस कमेटी और उसके नेताओं के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज करने का निर्देश पहले ही दे दिया है। बता दें कि मंगलवार (28 अक्तूबर ) को श्रीभूमि शहर में जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवादल की बैठक में नेताओं ने बांग्लादेशी राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' की दो पंक्तियां गाकर कार्यवाही शुरू की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाए जाने का आरोप, सरकार ने दिए जांच के आदेश; भड़के गोगोई

बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कांग्रेस पदाधिकारी बिधु भूषण दास दक्षिणी असम की बराक घाटी के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल की एक बैठक में कथित तौर पर बांग्लादेश का राष्ट्रगान "आमार सोनार बांग्ला" गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्रीभूमि जिला बांग्लादेश सीमा के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed