{"_id":"6901f52d99794273aa07944a","slug":"bjp-targets-congress-after-bangladesh-national-anthem-was-sung-at-assam-congress-seva-dal-event-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सेवा दल की सभा में गाया 'आमार सोनार बांग्ला', भड़की भाजपा बोली- वोटों के लिए देश को तोड़ रही कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सेवा दल की सभा में गाया 'आमार सोनार बांग्ला', भड़की भाजपा बोली- वोटों के लिए देश को तोड़ रही कांग्रेस
Wed, 29 Oct 2025 04:36 PM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Wed, 29 Oct 2025 04:36 PM IST
सार
Assam Congress: असम में कांग्रेस सेवा दल की बैठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सभा के अंदर बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाया गया। अब इस पर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस वोटों के लिए देश को तोड़ रही है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'अमर सोनार बांग्ला' गाया गया। जिसके बाद कांग्रेस की सभा का वीडियो सोशल माीडिया वायरल हो गया, जिस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने बुधवार (29 अक्तूबर) को कांग्रेस पर खुलेआम घुसपैठियों के साथ खड़ी होने और वोटों के लिए भारत को तोड़ने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है।
कांग्रेस सेवा दल की बैठक में गाया बांग्लादेशी राष्ट्रगान
वायरल वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस के एक नेता असम में कांग्रेस सेवा दल की एक आधिकारिक बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़ी रही है।
घुसपैठियों को बसाने का लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान इन घुसपैठियों को बसने में मदद की, अब कांग्रेस पार्टी के मंच से आधिकारिक तौर पर उनका समर्थन कर रही है और उनके नेता बांग्लादेश का राष्ट्रगान गा रहे हैं। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रवक्ता पूनावाला ने कहा, "यह कोई संयोग नहीं है। यह वोट बैंक के लिए एक सोचा-समझा प्रयोग और उद्योग है।" उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस पर सफाई मांगी है।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी बिधु भूषण दास दक्षिणी असम की बराक घाटी के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल की एक बैठक में कथित तौर पर बांग्लादेश का राष्ट्रगान "आमार सोनार बांग्ला" गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि श्रीभूमि जिला बांग्लादेश सीमा के करीब स्थित है।
कांग्रेस पर लगाया देश तोड़ने का आरोप
पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक बड़ा नेता बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाता है, जिसने हाल ही में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र, खासकर असम को अलग करने के लिए एक भड़काऊ बयान दिया था। कांग्रेस आधिकारिक तौर पर 'भारत के टुकड़े-टुकड़े' एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सामने आई है।