फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   travellers may be able to make phone calls and access internet on flights from October in india 

खुशखबरी : अगले हफ्ते से उड़ानों में मिलेगी कॉल और इंटरनेट सुविधा 

Sat, 22 Sep 2018 03:45 AM IST
एजेंसी, बंगलुरू
एजेंसी, बंगलुरू Updated Sat, 22 Sep 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
travellers may be able to make phone calls and access internet on flights from October in india 
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में अगले सप्ताह से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में यात्रियों को फोन करने और इंटरनेट इस्तेमाल की सुविधा मिलने लगेगी। दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने शुक्रवार को कहा कि इन फ्लाइट कनेक्टिविटी (आईएफसी) इस सप्ताह या अगले सप्ताह की शुरुआत में मिलने लगेगी। 

विज्ञापन


इसके लिए दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बस केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी करना बाकी है। सुंदरराजन ने बताया कि कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू एयरलाइंस से बात हो चुकी है। उनका रुख बेहद सकारात्मक है। 
विज्ञापन


वे इसे यात्रियों को आकर्षित करने की प्रतिस्पर्धी रणनीति के रूप में देखते हैं। वैश्विक मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने वाली इनमारसैट ने भी इस योजना से जुड़ने में रुचि दिखाई है। उन्होंने बताया कि टैरिफ ऑपरेटर निर्धारित करेंगे, लेकिन नियामक इस पर नजर रखेगा। अगर टैरिफ में ज्यादा बढ़ोतरी हुई तो नियामक हस्तक्षेप करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर एशिया, एयर फ्रांस, ब्रिटिश एयरवेज, एमिरेट्स, एयर न्यूजीलैंड, एयर मलेशिया, कतर एयरलाइंस और वर्जिन एटलांटिक जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां पहले से ही उड़ानों में कॉल करने और इंटरनेट की सुविधा दे रही हैं, लेकिन भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसते ही वे सेवा बंद कर देती हैं।

आईएफसी का लक्ष्य भारतीय हवाई क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध कराने के साथ वाई फाई की उपलब्धता से स्थानीय एयरलाइंस को राजस्व का अतिरिक्त स्रोत देना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed