{"_id":"637e9da9146e29592a3d7e81","slug":"travel-abroad-only-after-taking-both-corona-vaccine-doses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: दोनों खुराक लेने पर ही कर सकेंगे विदेश यात्रा, इन दिशा निर्देशों का भी करना होगा पालन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine: दोनों खुराक लेने पर ही कर सकेंगे विदेश यात्रा, इन दिशा निर्देशों का भी करना होगा पालन
Thu, 24 Nov 2022 03:54 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Nov 2022 03:54 AM IST
सार
यात्रा के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना और एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखना भी अनिवार्य होगा। यदि किसी यात्री को यात्रा के दौरान बुखार या कोरोना के लक्षण दिखते है तो उसे बाकी यात्रियों से पृथक किया जाएगा।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप किसी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले एक बार टीकाकरण की स्थिति जरूर जांच लें। दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा करने वालों को ही यात्रा की अनुमति होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 को लेकर यात्रा से जुड़े दिशा निर्देशों में संशोधन किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के लगातार घटते मामलों को देखते हुए यह संशोधन किया गया है। यात्रा की योजना बनाने वालों को सलाह है कि पहले टीकाकरण पूरा जरूर करा लें।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना और एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखना भी अनिवार्य होगा। यदि किसी यात्री को यात्रा के दौरान बुखार या कोरोना के लक्षण दिखते है तो उसे बाकी यात्रियों से पृथक किया जाएगा। हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद संबंधित रोगी को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, हवाई अडडे पर रैंडम सैंपल लेने के नियम को हटा लिया गया है। यात्रा के दौरान और बाद में तीन चरणों में नियम लागू किए हैं, जो वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।