फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Transperson makes history by being appointed as guest lecturer in Karnataka varsity news in hindi

ऐतिहासिक: केएन रेणुका ने रचा इतिहास, कर्नाटक में पहली ट्रांसजेंडर लेक्चरर बनीं; सफलता के पीछे परिवार का समर्थन

Sat, 28 Dec 2024 04:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लारी Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 28 Dec 2024 04:58 PM IST
सार

यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि इस पद के लिए अप्लाई करने वाले 30 उम्मीदवारों में से रेणुका का अंक बहुत अच्छा था। उन्होंने लेक्चर में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके कारण उनका चयन हुआ।

विज्ञापन
Transperson makes history by being appointed as guest lecturer in Karnataka varsity news in hindi
विजयनगर श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय - फोटो : vskub(website)

विस्तार

कर्नाटक के विजयनगर श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय ने एक ट्रांसजेंडर को गेस्ट लेक्चरर नियुक्त कर समाज में एक नई छाप छोड़ी है। 27 वर्षीय केएन रेणुका कर्नाटक के किसी यूनिवर्सिटी में नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर गेस्ट लेक्चरर बन गई हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि रेणुका ने यूनिवर्सिटी से ही कन्नड़ में पोस्ट ग्रेजुशन की पढ़ाई पूरी की। वह इस महीने महीने की शुरुआत में नंदीहल्ली कैंपस में गेस्ट लेक्चरर के रूप में शामिल हुईं। 
विज्ञापन


परिवार का मिला समर्थन
मीडिया से बात करते हुए रेणुका ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। बहुत संघर्ष के बाद मैं यहां तक पहुंची। यूनिवर्सिटी ने मेरी बहुत मदद की। मैंने 2018 में अपनी डिग्री पुरी की। 2017 में मैं ट्रांसजेंडर बन गई। मैंने 2022 में अपना एमए पूरा किया और अब मैं गेस्ट लेक्चरर के तौर पर काम कर रही हूं।" उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने समर्थन किया। रेणुका ने बताया कि उनका परिवार कृषक पृष्ठभूमि से आता है और उनके माता-पिता ने उन्हें जीवन में कुछ हासिल करने के लिए शिक्षित किया है। 
विज्ञापन


रेणुका ने आगे बताया, "जब मेरा दाखिला हुआ और मैं एमए की पढ़ाई कर रही थी तो यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ने भी मेरा समर्थन किया। मुझे पढ़ना पसंद है और मैं पीएचडी करके प्रोफेसर बनना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि ट्रांसजेंडर भी शिक्षा हासिल करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसजेंडरों के लिए प्रेरणा है रेणुका
यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि इस पद के लिए अप्लाई करने वाले 30 उम्मीदवारों में से रेणुका का अंक बहुत अच्छा था। उन्होंने लेक्चर में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके कारण उनका चयन हुआ। उन्होंने करेणुका ट्राहा, राज्य के किसी यूनिवर्सिटी में इस तरह की यह पहली नियुक्ति है। रेणुका ट्रांसजेंडरों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम कर रही हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed