फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Transgender from Rajasthan giving their service in Amarnath yatra

राजस्थान की किन्नर अमरनाथ के लंगरों में दे रहीं सेवा, कहा- नहीं है आतंकवादियों का डर

Tue, 03 Jul 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 03 Jul 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Transgender from Rajasthan giving their service in Amarnath yatra

बाबा भोले नाथ की भक्ति संसार की नर-नारियां तो करती ही हैं। किन्नरों के वे सबसे बड़े आराध्य माने जाते हैं। राजस्थान से आए किन्नर दो महीने तक यहीं रहेंगे और अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए गए लंगरों में अपनी सेवा देंगे। वे भक्तों की सेवा में बाबा बर्फानी की सेवा मानते हैं।

विज्ञापन


हनुमान गढ़ राजस्थान से पहुंचीं किन्नर श्रद्धालु जसमीन ने बताया कि वह पहली अमरनाथ यात्रा पर आई है। राज्यse के हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भोले बाबा से जम्मू-कश्मीर में शांति की प्रार्थना करेगी। साथ ही पत्थरबाजों को सुमति आए। उसने कहा कि यात्रा पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन


किन्नर चाहत ने बताया कि भोले बाबा ने उन्हें बुलाया है। दो माह रुककर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगी। मानव सेवा ही बाबा भोलेनाथ की सेवा है। उन्होंने साथ कहा कि पत्थरबाजों और आतंकवादियों का कोई डर नहीं है। यह भी कहा कि पाकिस्तान हिंदुओं से पंगा ले रहा है। यह महंगा पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed