फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Transgender community members to attend Modi's oath ceremony to bless new govt

NDA 3.0: ट्रांसजेंडर समुदाय और सफाई कर्मचारी मोदी के शपथ समारोह में शामिल होगा, कहा- PM पर पूरा विश्वास है

Sun, 09 Jun 2024 04:51 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रांसजेंडर समुदाय के 50 सदस्य सरकार को आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे। ट्रांसजेंडर समुदाय के अलावा सफाई कर्चमारियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Transgender community members to attend Modi's oath ceremony to bless new govt
ट्रांसजेंडर को आमंत्रण - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रांसजेंडर समुदाय के लगभग 50 लोगों को आमंत्रित किया गया है। सभी लोग नए मंत्रिमंडल के मंत्रियों को आशीर्वाद देंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। 

किन्नर समाज के सदस्यों और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा सांसद और पूर्व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपने आवास पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सम्मानित किया। वहीं बीजेपी सांसद और पूर्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया.
विज्ञापन


'ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को आमंत्रित करना सबका साथ, सबका विश्वास का हिस्सा'

वीरेंद्र कुमार ने कहा, ‘ "ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को समारोह में आमंत्रित करना प्रधान मंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विश्वास और सभा प्रयास' के आह्वान का एक हिस्सा है। इसके साथ ही यह समावेशी संदेश को बढ़ावा देना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने आगे कहा कि यह पहली बार है जब ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में आधिकारिकत रूप से आमंत्रित किया गया है। इन सभी आमंत्रित किए गए लोगों ने अपने ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है। 

यूपी बीजेपी की सोनम किन्नर ने बताया कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय के 50 सदस्यों के साथ सरकार को आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। 

'प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षा के मुताबिक सीट ना मिलने का हमको दुख है'

सोनम ने आगे कहा कहा, ‘हमको दुख है कि जाति आधारित राजनीति के कारण प्रधानमंत्री मोदी अपेक्षा के मुताबिक सीट नहीं जीत पाए। लेकिन हमको फिर भी प्रधानमंत्री मोदी में पूरा विश्वास और स्थिति में सुधार होगा।’

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे ट्रांसजेंडर समुदाय के एक सदस्य ने कहा, ‘मोदी जी के शासन में अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी कई अधिकार मिल रहे हैं। मोदी जी ने ट्रांसजेंडरों के अधिकारों का समर्थन किया है।’

कर्मचारी बोले- बहुत खुश हैं, पहली बार प्रधानमंत्री से मिलेंगे

नए संसद भवन के निर्माण में शामिल रहे एक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह पहली बार होगा जब मैं प्रधानमंत्री से मिलूंगा"

वहीं एक एमसीडी कर्मी सीमा कहती हैं, ''मैं बहुत खुश हूं, पहली बार किसी ने हम एमसीडी कर्मियों के बारे में सोचा है।’

NDA के जीते हुए सांसदों के लिए आज रात्रिभोज का इंतजाम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में एनडीए के जीते हुए सांसदों के लिए रविवार को रात्रि भोज का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी सांसदों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे। 



रात्रिभोज के मेनू में विशेष रूप से गर्मी से राहत देने वाले व्यंजनों को शामिल किया गया। रविवार रात सांसद जूस, शेक, भरवां लीची, मटका कुल्फी, मैंगो क्रीम और रायता का लुत्फ उठाएंगे।

रात के खाने में जोधपुरी सब्जी, दाल, दम बिरयानी और पांच तरह की ब्रेड भी होंगी। इसके अलावा पंजाबी खाने का काउंटर भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed