{"_id":"6723c2a5a018c80d6d048d75","slug":"transfer-of-police-officers-before-maharashtra-elections-areas-of-28-dsp-acp-changed-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादले, 28 DSP-ACP के बदले गए कार्यक्षेत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादले, 28 DSP-ACP के बदले गए कार्यक्षेत्र
Thu, 31 Oct 2024 11:17 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 31 Oct 2024 11:17 PM IST
सार
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के तबादले
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। गृह विभाग ने मुंबई के 15 समेत 28 डिप्टी एसपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें 15 मुंबई से हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि एसीपी मृत्युंजय हिरेमथ को कोल्हापुर के पुलिस उपाधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया है। शशिकांत माने को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) का डिप्टी एसपी बनाया गया है। वहीं कुमुद कदम को नासिक में राजमार्ग पुलिस के डिप्टी एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सीआईडी के डिप्टी एसपी तनवीर शेख को मुंबई में एसीपी नियुक्त किया गया है। कोल्हापुर की डिप्टी एसपी प्रिया पाटिल को भी एसीपी मुंबई बनाया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को राज्य भर से 300 से अधिक पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने की डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने गुरुवार को चुनाव आयोग से डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में पटोले ने आरोप लगाया कि शुक्ला एक विवादास्पद अधिकारी हैं। उन्होंने भाजपा का पक्ष लिया था और उनके पद पर बने रहने से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर संदेह पैदा होगा। पटोले ने कहा कि चुनाव आयोग ने शुक्ला को हटाने के कांग्रेस के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन विपक्ष शासित पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाने के लिए भाजपा के इसी तरह के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 24 सितंबर और चार अक्तूबर को पत्र लिखकर शुक्ला को हटाने की मांग की थी और जब आयोग के अधिकारियों ने 27 सितंबर को मुंबई का दौरा किया तो पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग दोहराई थी।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।