फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   train accident: rajya rani express collides with oil tanker, driver dies

राज्यरानी एक्सप्रेस से टकराया टैंकर, 15 से ज्यादा यात्री घायल, टैंकर चालक की मौत

Thu, 26 Oct 2017 08:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बरेली
अमर उजाला ब्यूरो / बरेली Updated Thu, 26 Oct 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
train accident: rajya rani express collides with oil tanker, driver dies
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर बुधवार शाम लखनऊ से आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस बरेली से करीब 15 किमी दूर पीतांबरपुर स्टेशन के पास एक फाटक पर आईओसी के टैंकर से टकरा गई। ट्रेन की जोरदार टक्कर से पेट्रोल भरा टैंकर फट गया और उसके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि ट्रेन के आसपास बिखरे पेट्रोल में आग नहीं लगी। पीतांबरपुर के स्टेशन मास्टर और गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


टैंकर से भिड़ंत के दौरान झटका लगने से चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े और पायदानों पर बैठे 15 से ज्यादा यात्री नीचे गिरकर जख्मी हो गए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत नाजुक है। ट्रेन में अंदर बैठे कई यात्रियों को भी चोट आई है।
विज्ञापन


रेल दुर्घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद करीब सवा दो घंटे तक लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात ठप रहा।  रात करीब नौ बजे शाहजहांपुर से इंजन मंगाकर राज्यरानी को करीब सवा दो घंटे बाद मेरठ की ओर रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लालू ने किस मंत्री को बोला ‘खूंटा’ और किसे कहा ‘भैंस’?

दुर्घटना बुधवार शाम करीब 6.40 बजे हुई। राज्यरानी एक्सप्रेस लखनऊ से मेरठ जा रही थी। इसी बीच बुखारा रोड से नेशनल हाईवे को मिलाने वाला घाटमपुर रोड स्थित गौसगंज रेल फाटक खुला था। आईओसी के पेट्रोल व डीजल से भरे दो टैंकर खुले फाटक से गुजर रहे थे।

टैंकर में भरा तेल जमीन पर दूर-दूर तक बिखर गया

train accident: rajya rani express collides with oil tanker, driver dies

एक टैंकर तो फाटक से गुजर गया लेकिन दूसरा टैंकर ट्रैक पर ही था तभी राज्यरानी एक्सप्रेस आ गई। राज्यरानी के इंजन के टैंकर के पिछले हिस्से में टकराते ही उसके परखचे उड़ गए। उसमें भरा तेल जमीन पर दूर-दूर तक बिखर गया। हादसे में टैंकर चालक सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
 
डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गौसगंज रेल फाटक के कर्मचारी को राज्यरानी एक्सप्रेस के आने का पता ही नहीं था। हादसा इसी वजह से हुआ। किस स्तर पर चूक हुई है, यह जांच अब रेलवे के अधिकारी करेंगे, लेकिन रेल फाटक पर हादसा होना गंभीर मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed