{"_id":"6484524a87f0b1dda8080453","slug":"train-accident-no-train-will-stop-at-bahanaga-bazar-station-cbi-seals-seizes-log-book-relay-panel-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: बाहानगा बाजार स्टेशन पर नहीं रुकेगी कोई भी ट्रेन; CBI ने किया सील, लॉग बुक-रिले पैनल जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Accident: बाहानगा बाजार स्टेशन पर नहीं रुकेगी कोई भी ट्रेन; CBI ने किया सील, लॉग बुक-रिले पैनल जब्त
Sat, 10 Jun 2023 05:56 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 10 Jun 2023 05:56 PM IST
सार
दक्षिण पूर्वी रेलवे प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि सीबीआई ने लॉग बुक, रिले पैनल और अन्य उपकरणों को जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया।
विज्ञापन
ओडिशा रेल दुर्घटना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर जिले में पिछले सप्ताह हुए भीषण ट्रेन हादसे का मंजर अभी भी लोग भूल नहीं पा रहे हैं। इस हादसे में 288 लोगों ने अपनी जान गंवाईं थी वहीं, 1100 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसकी जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई थी। ट्रेन दुर्घटना की जांच कर रही सीबीआई ने लॉग बुग, रिले पैनल और अन्य उपकरण जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया है। जिसके बाद अब इस स्टेशन पर फिलहाल कोई भी ट्रेन नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
अगली नोटिस तक आदेश रहेगा लागू
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद यहां अप और डाउन लाइन दोनों ट्रैक की बहाली के बाद कम से कम सात ट्रेनें बाहानगा बाजार स्टेशन पर रुक रही थी। दक्षिण पूर्वी रेलवे प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में सीबीआई ने लॉग बुक, रिले पैनल और अन्य उपकरणों को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रिले इंटरलॉकिंग पैनल को सील कर दिया गया है। साथ ही किसी भी पैसेंजर और मालगाड़ी को अगली नोटिस जारी होने तक बाहानगा बाजार में रुकने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने की थी सिफारिश
इससे पहले, रेलवे बोर्ड ने रविवार को हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। वहीं, रेल सुरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान वह बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम, सिग्नल रूम और सिग्नल प्वाइंट पर भी गए। बता दें, तीन जून को बालासोर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेन दुर्घटना को लेकर भारतीय दंड संहिता और रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यहां से गुजरती हैं 170 ट्रेनें
बता दें कि बाहानगा बाजार स्टेशन से रोजाना 170 ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन केवल भद्रक-बालासोर मेमू, हावड़ा भद्रक बाघाजतिन फास्ट पैसेंजर, खड़कपुर खुर्दा रोड फास्ट पैसेंजर जैसी ट्रेनें यहां रुकती थी।