फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   train accident during shunting at mathura

शंटिंग के दौरान इंजन की स्पीड हुई तेज, हादसे में 35 घायल

Wed, 24 Aug 2016 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो/मथुरा Updated Wed, 24 Aug 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
 train accident during shunting at mathura
इंजन
 जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर में शंटिंग के दौरान हादसा हो गया। मथुरा-भिवानी में इंजन जोड़ने के दौरान इंजन की स्पीड तेज हो गई और वह ट्रेन से जा टकराया। इससे कोच में बैठी सवारियां धक्के के कारण एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ी। 35 यात्री घायल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान ट्रेन करीब दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। हादसे के पीछे चालक की लापरवाही मानी जा रही है।
विज्ञापन


मथुरा-भिवानी पैसेंजर ट्रेन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से ही बनकर चलती है। इसका जंक्शन रेलवे स्टेशन से चलने का समय 1:15 बजे है। मंगलवार को करीब 1:40 बजे प्लेटफार्म 4/5 पर मथुरा-भिवानी पैसेंजर खड़ी थी। चालक धर्मेंद्र कुमार और सह चालक समयवीर सिंह इंजन को लेकर आए और उसे पैसेंजर में लगाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंजन की गति उस समय करीब 35-40 किमी प्रति घंटा रही होगी। तेज गति से रेल से इंजन टकराने से कोच में बैठे यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पडे़। 
विज्ञापन


कुछ यात्री जो कि डिब्बे के गेट पर खडे़ थे, वह धक्का लगने से प्लेटफार्म पर गिर गए। चीखपुकार मच गई। हादसे में भप्पी लहरी निवासी हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट है। हादसे में करीब 35 यात्री घायल हैं। सूचना मिलने के साथ ही आरपीएफ के साथ स्टेशन अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। चालक और सह चालक को बदलकर ट्रेन को करीब 3.27 बजे भिवानी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे चिकित्सक सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे गंभीर घायल युवक को देखने के बाद वापस लौट गए। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर अन्य घायल यात्रियों का उपचार करने की जहमत नहीं उठाई। इससे यात्रियों में भी काफी रोष दिखाई दिया।


हादसे के बाद लोको निरीक्षक ने इंजन की तकनीकी जांच की। बताया गया कि इंजन में कोई तकनीकी कमी नहीं थी।

ये यात्री हुए घायल

 train accident during shunting at mathura
फाइल फोटो
लोको निरीक्षक ने हादसे के बाद इंजन में लगा मेमोरी कार्ड जब्त कर लिया। इसे जांच के लिए आगरा भेजा जाएगा। जांच में पता चलेगा कि शंटिंग के दौरान इंजन की कितनी स्पीड रही होगी। लोको निरीक्षक ने बताया कि जिस तरह हवाई जहाज में ब्लैक बॉक्स से उसकी गतिविधियां पता चलती हैं। इसी प्रकार इंजन के बारे में मेमोरी कार्ड से पता चलता है। नियमानुसार शंटिंग के दौरान इंजन की गति अधिकतम 15 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। जोकि ट्रेन के डिब्बे तक आते-आते शून्य हो जानी चाहिए।

ये हुए घायल
- महेश दास निवासी बनारस
- भूदेवी निवासी लक्ष्मीनगर, मथुरा
- ओमवीर सिंह निवासी आगरा
- चंदन सिंह निवासी अकोला, आगरा
- सोनू पुत्र जानकी प्रसाद निवासी छाता, मथुरा
- राजीव निवासी हाथरस
- कालीचरन निवासी नवीपुर, बलदेव
- रामबाबू निवासी कासगंज
- दुर्गेश निवासी हाथरस
- नंदकिशोर निवासी हाथरस
- सलोनी निवासी हाथरस
- सोनू निवासी मथुरा
- वीरवती निवासी हाथरस
- महेश प्रसाद निवासी कासगंज
- रमेश प्रसाद निवासी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed