{"_id":"6122628d8ebc3e79d7617a4d","slug":"traffic-police-will-have-to-shoot-a-video-as-well-as-picture-to-challan-here-is-all-you-need-to-know-about-new-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: चालान करने के लिए फोटो के साथ अब वीडियो बनाना भी होगा जरूरी, जानिए क्या है नया नियम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: चालान करने के लिए फोटो के साथ अब वीडियो बनाना भी होगा जरूरी, जानिए क्या है नया नियम
Sun, 22 Aug 2021 08:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 22 Aug 2021 08:13 PM IST
सार
यातायात पुलिसकर्मियों को अब नियम तोड़ते किसी वाहन का चालान करने के लिए उसकी तस्वीर लेने के साथ-साथ अब वीडियो भी बनाना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। मंत्रालय की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार अब यातायात पुलिसकर्मी केवल फोटो खींचकर चालान नहीं कर सकेंगे। चालान करने के लिए उन्हें वीडियो भी बनाना होगा। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन का नोटिस चालान करने के 15 दिन के अंदर भेजना होगा।
विज्ञापन
मंत्रालय ने अधिसूचना में यह भी कहा है कि सबूतों को तब तक रिकॉर्ड में रखना होगा जब तक संबंधित मामले का निपटारा नहीं हो जाता। बता दें कि कई लोग इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि यातायात पुलिसकर्मी फोटो खींचकर चालान कर देते हैं जबकि हम कोई नियम नहीं तोड़ रहे होते हैं। केंद्र के इस फैसले से इस मामले में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।
विज्ञापन