फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Traffic Police in Mumbai received threats claim 34 'human bombs' have been planted in 34 vehicles

Maharashtra: '14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसे, 34 वाहनों में बम लगाए', मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली धमकी

Fri, 05 Sep 2025 12:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Sep 2025 12:40 PM IST
सार

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी में 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा धमकी में 'लश्कर-ए-जिहादी' नाम के संगठन का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
Traffic Police in Mumbai received threats claim 34 'human bombs' have been planted in 34 vehicles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है। संदेश में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है। संदेश में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। संदेश की जांच की जा रहा है। संदेश कहां से और किसने भेजा? यह भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 'मानव बम' लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। 'लश्कर-ए-जिहादी' होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


21,000 से ज्यादा जवान तैनात करेगी मुंबई पुलिस
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गणेश उत्सव के दसवें और अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पहली बार पुलिस मार्ग प्रबंधन और यातायात संबंधी अन्य अपडेट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी। इस तैनाती में 12 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 उपायुक्त, 61 सहायक आयुक्त, 3,000 अधिकारी और 18,000 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल की 14 कंपनियां, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की चार कंपनियां, त्वरित प्रतिक्रिया दल और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी
इससे पहले पिछले महीने नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम होने और महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था कि नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय में बुधवार दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच एक कॉल आई। फोन करने वालों ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम रखा गया है। पुलिस ने आगे बताया था कि एक दूसरी कॉल में कहा गया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शाम 6:30 बजे उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिन मोबाइल नंबरों से कॉल की गई थी, उनकी पहचान कर ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed