{"_id":"579148924f1c1b6949c4c729","slug":"trade-tax-official-busted-transportation-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी कर ट्रांसपोर्टेशन के रैकेट का किया भंडाफोड़ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी कर ट्रांसपोर्टेशन के रैकेट का किया भंडाफोड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्ााहजहांपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रक पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर को मोटी चपत लगाते हुए लोहे के डंगर और ब्लेड्स की खेप हिमाचल प्रदेश ले जाने के नाम पर यूपी के मुजफ्फरनगर की आयरन फैक्ट्रियों में अनलोड कराने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। चंदौली स्थित नौबतपुर चेकपोस्ट से यूपी में दाखिल हुए ट्रकों के बारे में उनके नंबर समेत वाणिज्य कर आयुक्त द्वारा लखनऊ और बरेली समेत पश्चिमी यूपी के सभी जोन को बीती रात से ही अलर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
उसी क्रम में शाहजहांपुर में एनएच 24 पर हरदोई बाईपास से बरेली मोड़ के बीच बृहस्पतिवार की सुबह पांच ट्रकों को जब्त कर लिया गया। लखीमपुर खीरी में दो और बरेली में भी ऐसे ही तीन ट्रकों के पकड़े जाने की सूचना है। शाहजहांपुर में जब्त माल के बाबत कुल करीब 60,20,780 रुपये की कर चोरी पाई गई। इस पर नियमानुसार 24,08,312 रुपये की जमानत राशि वसूल कर विभागीय खाते में जमा कराई गई। पूरे मामले का ब्योरा देते हुए शाहजहांपुर के वाणिज्य कर के सहायक आयुक्त (सचल दल) डॉ. अनंत राम ने बताया कि इस रैकेट में बीते काफी समय से शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
आयुक्त के स्तर पर विस्तृत पड़ताल कराई जा रही है। मुजफ्फरनगर की आयरन फैक्ट्रियों के लिए वाणिज्य कर चोरी कर लोहे के गर्डर और ब्लेड्स की खेप का ट्रांसपोर्टेशन हिमाचल प्रदेश के नाम पर किया जा रहा था। यूपी की सीमा पार करने के लिए विभाग को देय कर का नियमानुसार ऐसी खेप पर कोई भुगतान नहीं हो रहा था। यह खेप पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के दुर्गापुर स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेज द्वारा दुर्गापुर की ही ट्रांसपोर्ट कंपनी भवानी रोड लाइंस के मार्फत हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित श्री साईं ट्रेडिंग कंपनी को पहुंचाई जा रही थी।
विज्ञापन
तात्कालिक पड़ताल में सोलन वाली कंपनी का शून्य ट्रांजेक्शन मिलने पर तत्काल उसका टिन निलंबित करा दिया गया है। साथ ही पश्चिम बंगाल की विक्रेता कंपनी का ब्योरा भी गड़बड़ मिला है, जिस पर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यहां हुई चेकिंग और जब्तीकरण कार्रवाई में सहायक वाणिज्य कर आयुक्त के साथ टीम में वाणिज्य कर निरीक्षक ललित तिवारी, पुलिस कर्मी अविनाश कुमार सिंह, मंजूर और विकास यादव शामिल थे।