फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tractor Rally Violence In Delhi, See Pictures, Photos, Pics, How N Where Police And Protesters Clashed, Farmers Protest

ट्रैक्टर रैली : तस्वीरों में देखिए, कैसे और कहां-कहां हुई पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

Wed, 27 Jan 2021 12:49 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Jan 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tractor Rally Violence In Delhi, See Pictures, Photos, Pics, How N Where Police And Protesters Clashed, Farmers Protest
दिल्ली : प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PTI

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन के तहत निकाली गई ट्रैक्टर रैली अराजकता का सबब बन गई। दिल्ली की विभिन्न सीमाओं से तय समय से पहले ही ट्रैक्टर सवार किसानों का कारवां शुरू हुआ। किसान तय रूट पर जाने की बजाए राजधानी के अंदरूनी हिस्सों में घुसने की जद्दोजहद करने लगे। इस कोशिश में अक्षरधाम रोड, आईटीओ, मुकरबा चौक आदि स्थानों पर उनकी पुलिस से हिंसक झड़प हुई। पथराव व तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अराजक तत्वों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी। सुबह 11 बजे से शाम करीब छह बजे तक बवाल मचा रहा। तस्वीरों में देखिए ट्रैक्टर रैली का क्या हश्र हुआ और कहां व कैसे झड़पें हुईं।

विज्ञापन

आईटीओ पर कैसे रहे हालात..

दिल्ली के अंदर घुसे किसानों ने वाहनों को क्षति पहुंचाई, ईंट-पत्थर फेंके। कई स्थानों पर किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में जहां-जहां बेकाबू हुआ उनमें से एक इलाका रहा आईटीओ। यहां देखें और तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

..जब लाल किले में मचा बवाल

लाठी-डंडे, राष्ट्रीय ध्वज एवं किसान यूनियनों के झंडे लिए हजारों किसान ट्रैक्टरों पर सवार हो बैरियरों को तोड़ते हुए और पुलिस से भिड़ते हुए लालकिले की घेराबंदी के लिए विभिन्न सीमा बिंदुओें से राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल हुए। लालकिले में किसान ध्वज-स्तंभ पर भी चढ़ गए। यहां देखें और तस्वीरें
 

विज्ञापन

फिर चर्चा में आया नांगलोई, देखें कैसे बिगड़े हालात

किसान आंदोलन के कारण नांगलोई फिर से चर्चा में आ गया। दिल्ली पुलिस ने नांगलोई चौक पर प्रदर्शनकारी  किसानों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। यहां देखें और तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed