{"_id":"57a7c65f4f1c1b86622b89e1","slug":"tourists-come-to-see-the-taj-mahal-kerala-manipulated-by-the-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल देखने आई केरल की पर्यटक से फौजी ने की छेड़छाड़ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताजमहल देखने आई केरल की पर्यटक से फौजी ने की छेड़छाड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 08 Aug 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
rape shimla
ताजमहल में रविवार अपराह्न केरल की पर्यटक के साथ एक फौजी ने छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में महिला ने फौजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
वाकया दोपहर तकरीबन तीन बजे का है। केरल का एक परिवार ताज के मुख्य गुंबद की ओर जा रहा था। रॉयल गेट पर एक व्यक्ति महिला से टकराया। इस पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाकर उसे पकड़़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद को फौजी बताते हुए कहा कि वह भीड़ के कारण टकरा गया था। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ की गई।
विज्ञापन
उसका परिचय पत्र चेक किया तो वह फौजी निकला। बाद में महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। सीआईएसएफ का कहना है कि गलतफहमी में महिला पर्यटक का फौजी के साथ विवाद हुआ था।