फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tourism ministry scheme small villages will develop along the banks of faith rivers, tourism sector will developed

आस्था से जुड़ी नदियों के किनारे विकसित होंगे छोटे-छोटे गांव, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Sun, 01 Nov 2020 03:49 AM IST
देव कश्यप सीमा शर्मा, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Nov 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
Tourism ministry scheme small villages will develop along the banks of faith rivers, tourism sector will developed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने गंगा, यमुना, महानदी, गोमती, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा आदि आस्था से जुड़ी नदियों के जरिये पर्यटन को रफ्तार देने की योजना बनाई है। इसको लेकर राज्यों के साथ बैठकें की जा रही है। नदियों के किनारे छोटे छोटे गांवों को पर्यटन स्थलों के तौर पर चिह्नित कर विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के व्यवसाय को भी पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत यह योजना तैयार की है, जहां आम लोग इन नदियों में आस्था की डुबकी लगाएंगे तो युवा राफ्टिंग, ट्रैकिंग के जरिए इस अभियान से जुड़ेंगे। फिलहाल गंगा के किनारे पर्यटन स्थल तो हैं, लेकिन ये सभी आस्था का केंद्र हैं।
विज्ञापन



इन्हीं स्थलों को अब युवाओं से जोड़ा जाएगा। बनारस, इलाहाबाद, उज्जैन भी नदियों के कारण विश्व पर्यटन स्थल हैं। अब इनमें ज्यादा सुधार के साथ इसके आसपास के छोटे-छोटे इलाकों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश की तर्ज पर तीन दिन व चार रात वाले पैकेज
विदेश की तर्ज पर इन बड़ी और छोटी नदियों के आसपास ऐसे पर्यटक स्थल बनाए जाएंगे, जहां तीन दिन व चार रात वाले पैकेज चल सकें। इसमें स्थानीय खाना, संस्कृति, रिवाज आदि को शामिल किया जाएगा। फिलहाल अभी वाराणसी से ढाका और कोलकाता से बक्सर तक रिवर क्रूज चलता है। इसी तर्ज पर महानदी, ब्रह्मपुत्र, गंगा, नर्मदा आदि को भी जोड़े जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed