{"_id":"606715b2c4e0b1059835deb5","slug":"tourism-goa-shivaji-led-maratha-warriors-told-invader-later-removed-regretfully-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टूरिज्म गोवा’ ने की हद : शिवाजी के नेतृत्व वाले मराठा योद्धाओं को बता दिया 'आक्रमणकारी', बाद में जताया खेद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘टूरिज्म गोवा’ ने की हद : शिवाजी के नेतृत्व वाले मराठा योद्धाओं को बता दिया 'आक्रमणकारी', बाद में जताया खेद
Fri, 02 Apr 2021 07:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:16 PM IST
सार
- अगौडा जेल के बारे में दी गई थी जानकारी
- डच और मराठा को आक्रमणकारी बताया गया
विज्ञापन
शिवाजी
- फोटो : ANI
विस्तार
गोवा के पर्यटन विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘टूरिज्म गोवा’ से मराठा योद्धाओं को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित कर दी। विभाग ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व वाले मराठा योद्धाओं को 'आक्रमणकारी' बता दिया। इस विपक्षी कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार को घेरा तो तुरंत इस ट्वीट को हटाकर खेद प्रकट किया गया।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ने कहा- जांच कराई जाएगी
विपक्षी कांग्रेस ने मराठा का 'अपमान' करने के लिए राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना की वहीं पर्यटन मंत्री मनोहर अजगाओनकर ने कहा कि ट्वीट को लेकर जांच शुरू की जाएगी। पर्यटन विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘टूरिज्म गोवा’ से अगौडा जेल के बारे में सूचना देते हुए डच और मराठा को आक्रमणकारी बताया गया। अगौडा जेल अगौडा किले का हिस्सा है।
विज्ञापन
यह था विवादित ट्वीट
ट्वीट में कहा गया था, 'गौडा जेल खूबसूरत किला अगौडा का हिस्सा है जिसका निर्माण 1612 में हुआ था। डच और मराठा आक्रमणकारियों के खिलाफ पुर्तगालों की रक्षा करने वाला यह किला दो हिस्से में ऊपरी और निचले किले में बंट गया।'
विज्ञापन
ट्वीट के तुरंत बाद विभाग ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और खेद प्रकट किया। विभाग ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'अगौडा किले को लेकर हमारे पोस्ट में डच के लिए आक्रमणकारी का इस्तेमाल किया गया। डच आक्रमणकारी और मराठा शासकों के खिलाफ मजबूत गढ़ के तौर पर बताना था। हमें इस गलती का अफसोस है और इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।'
कामत बोले-शिवाजी का अपमान किया
अजगाओनकर ने कहा कि इस तरह की गलती अस्वीकार्य है और वह मामले की जांच करवाएंगे। विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने विभाग के दोनों ट्वीट को साझा करते हुए लिखा, 'गोवा की गैरजिम्मेदार सरकार ने महान योद्धाओं को आक्रमणकारी बताकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व वाले मराठा का अपमान किया है।'